फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India plane With Union Minister Inside stopped before Take Off Due To technical fault At Bengaluru

एयर इंडिया: तकनीकी खामी की वजह से उड़ान से पहले रोका केंद्रीय मंत्री का विमान, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 12 Sep 2021 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Sep 2021 11:12 PM IST
सार

बंगलूरू एयरपोर्ट पर वैकल्पिक इंतजाम होने तक विमान में ही आम जनता के साथ कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदल्जे मौजूद रहीं। बाद में एयर इंडिया ने मंत्री समेत सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से हैदराबाद पहुंचाया।

विज्ञापन
Air India plane With Union Minister Inside stopped before Take Off Due To technical fault At Bengaluru
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Air India

विस्तार

एयर इंडिया का एक विमान रविवार शाम को बंगलूरू एयरपोर्ट पर तकनीकी खामी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दिया गया। हैदराबाद जा रहे विमान को रनवे पर ले जाने के बाद पायलट पार्किंग-बे में वापस ले आए। विमान में आम यात्रियों के साथ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करांदल्जे भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


कृषि राज्य मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, बंगलूरू से हैदराबाद जा रही विमान संख्या 9आई517 को शाम 6.45 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान में एक तकनीकी खामी आ गई। बाद में एयर इंडिया ने मंत्री समेत सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से हैदराबाद पहुंचाया। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, कृषि राज्य मंत्री शोभा को एयर इंडिया व एयरपोर्ट के अधिकारियों ने खराब विमान से नीचे उतरकर वैकल्पिक इंतजाम होने तक वीआईपी लाउंज में आराम करने का आग्रह किया, लेकिन मंत्री ने विनम्रता पूर्वक आग्रह ठुकराते हुए अन्य यात्रियों के साथ विमान में ही मौजूद रहने का निर्णय लिया। साथ ही मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि विमान में मौजूद हर यात्री के साथ समान व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed