{"_id":"613e3c198ebc3e3de744e30b","slug":"air-india-plane-with-union-minister-inside-stopped-before-take-off-due-to-technical-fault-at-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया: तकनीकी खामी की वजह से उड़ान से पहले रोका केंद्रीय मंत्री का विमान, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया: तकनीकी खामी की वजह से उड़ान से पहले रोका केंद्रीय मंत्री का विमान, जानें क्या है पूरा मामला
Sun, 12 Sep 2021 11:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:12 PM IST
सार
बंगलूरू एयरपोर्ट पर वैकल्पिक इंतजाम होने तक विमान में ही आम जनता के साथ कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदल्जे मौजूद रहीं। बाद में एयर इंडिया ने मंत्री समेत सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से हैदराबाद पहुंचाया।
विज्ञापन
एयर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर इंडिया का एक विमान रविवार शाम को बंगलूरू एयरपोर्ट पर तकनीकी खामी के चलते उड़ान भरने से ठीक पहले रोक दिया गया। हैदराबाद जा रहे विमान को रनवे पर ले जाने के बाद पायलट पार्किंग-बे में वापस ले आए। विमान में आम यात्रियों के साथ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करांदल्जे भी मौजूद थीं।
कृषि राज्य मंत्री के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, बंगलूरू से हैदराबाद जा रही विमान संख्या 9आई517 को शाम 6.45 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान में एक तकनीकी खामी आ गई। बाद में एयर इंडिया ने मंत्री समेत सभी यात्रियों को एक अन्य विमान से हैदराबाद पहुंचाया।
बयान के मुताबिक, कृषि राज्य मंत्री शोभा को एयर इंडिया व एयरपोर्ट के अधिकारियों ने खराब विमान से नीचे उतरकर वैकल्पिक इंतजाम होने तक वीआईपी लाउंज में आराम करने का आग्रह किया, लेकिन मंत्री ने विनम्रता पूर्वक आग्रह ठुकराते हुए अन्य यात्रियों के साथ विमान में ही मौजूद रहने का निर्णय लिया। साथ ही मंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि विमान में मौजूद हर यात्री के साथ समान व्यवहार किया जाए।