फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air india pilot turns up drunk for flight, grounded for three months

शराब पीकर पहुंचा एयर इंडिया का पायलट, विमान उड़ाने पर तीन माह की रोक

Mon, 10 Apr 2017 07:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 10 Apr 2017 07:13 AM IST
विज्ञापन
Air india pilot turns up drunk for flight, grounded for three months

शराब पी कर उड़ान के लिए पहुंचे पायलट के तीन माह के लिए विमान उड़ाने पर रोक लगा दी है। उड़ान से चंद मिनट पहले अनिवार्य अल्कोहल जांच में पायलट पॉजिटिव गया था। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से अबू धाबी की उड़ान भरने वाला था। 

विज्ञापन


पायलट की ड्यूटी एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स 115 दिल्ली से अबू धाबी उड़ान पर लगी थी। विमान को शनिवार रात को 8:50 पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ना था। एयर इंडिया एक्सप्रेस में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे पायलट अल्कोहल जांच (ब्रीथ एनालाइजर) में शराब के प्रभाव में पाया गया। उसे तीन महीने तक उड़ान ड्यूटी से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया सूत्रों ने बताया कि एयरक्राफ्ट के नियम 24 के मुताबिक उड़ान से 12 घंटे पहले क्रू मेंबर के शराब पीने पर मनाही है और उड़ान से पहले और बाद में क्रू सदस्यों को अल्कोहल जांच करवाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी क्रू सदस्य के उड़ान से पहले शराब के नशे में पाए जाने या मेडिकल जांच या ब्रीथ एनालाइजर से इनकार करने पर उसे उड़ान ड्यूटी से हटा दिया जाएगा और उसका लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द किया जा सकता है। बार-बार यह अपराध करने पर उसका लाइसेंस तीन साल के लिए रद्द किया जा सकता है।


डीजीसीए सूत्रों ने कहा है कि कड़े प्रावधान के बावजूद पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल हो जाते हैं। प्रत्येक महीने ऐसे अपराध करने वाले 1 से 4 पायलटों को निलंबित करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed