फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India pilot allegedly died by suicide in her flat in Mumbai

Maharashtra: मुंबई में एयर इंडिया की पायलट का शव मिला, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 07:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 27 Nov 2024 07:44 PM IST
सार

Maharashtra: पवई पुलिस ने बताया कि एयर इंडिया की एक महिला पायलट ने मुंबई में अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Air India pilot allegedly died by suicide in her flat in Mumbai
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एअर इंडिया की महिला पायलट ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट में डाटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने पायलट सृष्टि तुली (25) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पायलट के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आदित्य पंडित ने ही उसकी हत्या की है और अब इसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश कर रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आदित्य उसे मांसाहारी भोजन करने से रोकता था और सबके सामने उसके साथ दुर्व्यवहार करता था।

विज्ञापन


तुली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। वह रविवार को ड्यूटी से अपने घर लौटी थी। वह सोमवार की सुबह अंधेरी पूर्व में मरोल पुलिस कैंप के पीछे अपने घर में मृत पाई गई। पवई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनवणे ने बताया कि जब वह घर लौटी तो उसका आदित्य से झगड़ा हुआ था। उसके बाद आदित्य दिल्ली जाने के लिए घर से निकल गया। इसके बाद तुली ने उसे फोन पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। आदित्य फिर उसे पास घर वापस आया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने चाबी बनाने वाले को बुलाया और कमरा खुलवाया। उसके बाद बेहोशी की हालत में तुली को मरोल स्थित सेवन हिल्स हास्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सोनवणे ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से पुलिस को उसकी चार दिन का रिमांड मिला। पोस्टमार्टम जांच में पता चला है कि उसकी मौत की वजह आत्महत्या है। पुलिस ने तुली के फोन को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में गैस एजेंसी चलाने वाले महिला के चाचा विवेक कुमार तुली ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आदित्य, सृष्टि को बहुत परेशान करता था। उसके खाते से पैसे भी निकाल लेता था, लेकिन तुली उससे बहुत प्यार करती थी।


दो साल पहले दिल्ली में हुई थी तुली की आदित्य पंडित से मुलाकात
एफआईआर के अनुसार करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) की ट्रेनिंग के दौरान तुली की आदित्य पंडित से मुलाकात हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान वह दिल्ली के द्वारका में रहती थी। ट्रेनिंग के बाद उसे एअर इंडिया में नौकरी मिल गई और वह जून, 2023 में मुंबई आ गई थी, जबकि आदित्य पायलट बनने की तैयारी कर रहा है। आदित्य मुंबई में तुली के घर आता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed