फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India passenger who peed on woman arrested from Bengaluru by Delhi Police news and updates

Air India: एयर इंडिया विमान में महिला पर पेशाब करने का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, दिल्ली लाया जाएगा

Sat, 07 Jan 2023 10:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 07 Jan 2023 10:30 AM IST
सार

बताया गया है कि आरोपी शंकर मिश्रा को शुक्रवार रात को ही पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन
Air India passenger who peed on woman arrested from Bengaluru by Delhi Police news and updates
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी शंकर मिश्रा को शुक्रवार रात को ही पकड़ लिया गया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 नवंबर को न्यूयार्क से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शख्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कहने पर आव्रजन ब्यूरो ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। इसके अलावा आरोपी के बारे में जानकारी लेने के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी एस मिश्रा के एक रिश्तेदार से मिलने मुंबई पहुंच गई है और पूछताछ कर रही है। इससे पहले एयर इंडिया ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 30 दिन की यात्रा पाबंदी लगा दी है। नियमानुसार वह इतनी ही अधिकतम सजा ऐसे यात्री को दे सकती है।  
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसने एयर इंडिया द्वारा की गई शिकायत के आधार पर इस हैरान करने वाले मामले में एफआईआर दायर कर ली है। मामले में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा  354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दायर किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला के आसपास बैठने वाले यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed