फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India One crew member clicks pic, suspended

एयर इंडिया वन की क्रू मेंबर को फोटो क्लिक करना पड़ा महंगा, निलंबित

Fri, 06 Nov 2020 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Air India One crew member clicks pic, suspended
Air India One - फोटो : special arrangement

एयर इंडिया वन की वरिष्ठ क्रू मेंबर को इसलिए निलंबित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने विमान केबिन के अंदरूनी हिस्सों की तस्वीरें ली थीं। इसके बाद उन्होंने इन तस्वीरों को अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शेयर भी कीं। जिसके बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा इस पर एक जांच शुरू की गई। जांच में सोर्स का पता लगाया गया। जांच में पता चलने के बाद क्रू मेंबर के साथ-साथ उस उड़ान के केबिन पर्यवेक्षक को भी अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन



सूत्र ने कहा, पर्यवेक्षक को निलंबित इसलिए कर दिया गया क्योंकि यह सुनिश्चित करना उसका कर्तव्य था कि इस तरह की चूक न हो। वहीं, एयर इंडिया के कुछ अन्य अधिकारियों ने कहा कि जिस क्रू मेंबर ने तस्वीरें भेजी थीं, वह एयर इंडिया के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने इस सेवानिवृत्त कर्मचारी की नि: शुल्क यात्रा और चिकित्सा लाभों को निलंबित कर दिया है। सूत्र ने यह भी कहा कि एयर इंडिया के कुछ और अधिकारियों को निलंबन आदेश मिल सकते हैं।

बता दें कि एयर इंडिया वन भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के सफर के लिए हैं। यह विमान एडवांस कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस है, जो बिना हैक किए मिड-एयर में ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन फंक्शन की सुविधा देता है।


अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल होने वाले 'एयर फोर्स वन' की तर्ज पर ये विमान लार्ज एयरक्राफ्ट इन्फ्रारेड काउंटर्मेशर (LAIRCM) यानी ऐसी तकनीक जिससे इन विमानों पर मिसाइलों से हमला संभव नहीं होगा, से लैस है। इसके अलावा इस विमान की तमाम खासियतें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed