फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India name was chosen through opinion poll more than 75 years ago all you need to know in Hindi

Air India: इस तरह तय हुआ था देश की पहली एयरलाइन का नाम, 75 साल पहले किया गया था ओपिनियन पोल

Sun, 06 Feb 2022 02:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Feb 2022 02:33 PM IST
सार

एयर इंडिया भारत की पहली एयरलाइन है। हाल ही में टाटा समूह ने इसका नियंत्रण एक बार फिर हासिल किया है। इस रिपोर्ट में जानिए इस एयरलाइन का नामकरण किस तरह हुआ था।

विज्ञापन
Air India name was chosen through opinion poll more than 75 years ago all you need to know in Hindi
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

75 साल से भी अधिक समय पहले टाटा के कर्मचारियों के बीच एक ओपिनियन पोल करवाया गया था। इसमें उनसे देश की पहली एयरलाइन के नामकरण के लिए चार नामों में से एक को चुनने के लिए कहा गया था। इसी ओपिनियन पोल के परिणाम के आधार पर एयरलाइन का नाम 'एयर इंडिया' रखा गया था। 

विज्ञापन


पिछले दिनों एयर इंडिया का नियंत्रण आधिकारिक रूप से हासिल करने के बाद टाटा समूह ने इस एयरलाइन के इतिहास से संबंधित कुछ जानकारियां साझा की हैं। 

कर्ज में डूबी एयर इंडिया को सरकार ने बीती 27 जनवरी को टाटा समूह के हवाले किया था। इस तरह करीब सात दशक बाद एयर इंडिया एक बार फिर टाटा समूह के नियंत्रण में आ गई है।
विज्ञापन


साल 1946 में जब टाटा एयरलाइंस का टाटा संस के एक विभाग से एक कंपनी के रूप में विस्तार किया गया था, तब इसके लिए एक नाम चुनना था। टाटा समूह ने रविवार को कहा, 'देश की पहली एयरलाइन के लिए चुने गए नामों में इंडियन एयरलाइंस, पैन-इंडियन एयरलाइंस, ट्रांस-इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा समूह ने दो ट्वीट में इस बारे में जानकारी साझा की। इसमें उसने दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इनमें से एक टाटा के 1946 के मासिक बुलेटिन की तस्वीर है। बुलेटिन के अनुसार टाटा समूह के सामने नई एयरलाइन का नाम तय करने की चुनौती थी। इसके लिए एक ओपिनियम पोल कराने का फैसला लिया गया।


इसके लिए टाटा के कर्मचारियों के बीच मतपत्र वितरित किए गए थे और उनसे पहली और दूसरी पसंद चुनने के लिए कहा गया था। पहली गणना में इसमें एयर इंडिया नाम को 64 वोट मिले थे, ट्रांस-इंडियन एयरलाइंस को 28 और पैन-इंडियन एयरलाइंस को 19 वोट मिले थे। वहीं, अंतिम गणना में एयर इंडिया को 72 और इंडियन एयरलाइंस को 58 वोट मिले थे।

इसके बाद देश की पहली एयरलाइन को एयर इंडिया नाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed