फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India London-Delhi flight Chocked toilet overflows 

एयर इंडिया की उड़ान में सीटों तक आ गया टॉयलेट का गंदा पानी

Thu, 14 Feb 2019 09:54 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Air India London-Delhi flight Chocked toilet overflows 
प्रतीकात्मक तस्वीर

एयरलाइंस में जाम एयरक्राफ्ट टॉयलेट दुनियाभर में एक आम समस्या बन चुकी है। जिसके चलते इनके इस्तेमाल को यात्रियों के लिए बंद भी कर दिया जाता है। ऐसा ही कुछ बीते शनिवार को हुआ, जब एयर इंडिया की लंदन-दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में ओवलफ्लो हो चुके टॉयलेट का गंदा पानी इकॉनमी केबिन के कारपेट एरिया तक आ गया। यात्रियों को इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इससे फ्लाइट में काफी बदबू भी आने लगी थी। 

loader

दूसरी सीटों पर शिफ्ट हुए यात्री

यात्रियों को इससे दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें क्रू मेंबर्स ने इकॉनमी सेक्शन के सबसे ज्यादा प्रभावित हिस्से से दूसरी सीटों पर शिफ्ट कर दिया। क्रू मेंबर्स ने कारपेट में आए पानी से भरे एरिया को कंबलों और कागजों से ढक दिया और यात्रियों की सहूलियत के लिए इस लंबी फ्लाइट में परफ्यूम का भी छिड़काव किया गया।

यात्री भी हैं जिम्मेदार

इस घटना पर एयर इंडिया का कहना है, "हमने मामले की जांच की है पता चला कि टॉयलेट के बांयी ओर की नाली में एक तौलिया फंसा हुआ था, जिसके चलते फ्लाइट में टॉयलेट ओवरफ्लो हो गया था।" वहीं एक अन्य अधिकारी का कहना है कि यह यात्रियों के दुरुपयोग के कारण हुआ है। उनका कहना है कि केबिन क्रू ये घोषणा कर चुका है कि अगर टॉइलेट में तौलिया फ्लश किया जाएगा तो नाली जाम हो जाएगी, जिससे बड़े खतरे हो सकते हैं। लेकिन बावजूद इसके ऐसा हुआ। 

9 फरवरी को एआई112 में ये समस्या आई थी। उड़ान में तकनीकी कारणों के चलते देरी भी हुई। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही पानी ओवफ्लो होना शुरू हो गया था। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री का कहना है कि पानी के कारण फ्लाइट में काफी बदबू आ रही थी। जिसके चलते क्रू मेंबर ने परफ्यूम का छिड़काव किया।

टॉयलेट का ओवरफ्लो होना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। एयर इंडिया से सफर करने वाले लोगों का कहना है कि एयरलाइंस में एक और बड़ी समस्या है और वह है आईएफई सिस्टम का काम न करना। जो लंबी उड़ानों के लिए काफी जरूरी होता है। हैरानी की बात तो ये है कि ये समस्या तब हो रही हैं जब अधिकतर एयरलाइंस ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ऑनबोर्ड वाईफाई उपलब्ध करा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed