फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India flight delay forces Naidu to leave function

ट्रैफिक में फंसा एअर इंडिया का पायलट, तिलमिलाए नायडू

Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Air India flight delay forces Naidu to leave function
वेंकैया नायडू - फोटो : pti

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू आज एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी होने के कारण नाराज हो गए हैं। वे दिल्ली से हैदराबाद जा रहे थे। वक्त पर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उन्हें करीब एक घंटा इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद पायलट के न आने के कारण वह घर लौट गए।

विज्ञापन


दरअसल नायडू एअर इंडिया की विमान संख्या AI544 से हैदराबाद जा रहे थे। विमान को दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरनी थी। वैंकैया समय ये पूर्व एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन विमान के उड़ान भरने के ठीक पहले उन्हें बताया गया कि विमान को उड़ने में विलम्ब होगा क्योंकि पायलट को आने में देरी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद नायडू अगले एक घंटे तक वहां रुके रहे। लेकिन पायलट के न आने के कारण वह नाराज होकर वापस लौट गए। बाद में उन्होंने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एअर इंडिया ने दी सफाई

Air India flight delay forces Naidu to leave function
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo

उन्होंने लिखा- " एअर इंडिया समझे कि यह प्रतिस्पर्धा का जमाना है।" "एयर इंडिया को बताना होगा कि ऐसा कैसे होता है। ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटबिलिटी आज की जरूरत है।"

"उम्मीद करता हूं कि एअर इंडिया इस बात को समझती है कि यह कॉम्पिटीशन का जमाना है। मेरे अहम अप्वाइंटमेंट छूट गए।" वहीं एअर इंडिया ने भी ट्वीट कर फ्लाइट लेट होने पर अफसोस जताया है। एअर इंडिया ने लिखा है कि "फ्लाइट में देरी होने का हमें खेद है। पायलट ट्रैफिक में फंस गया था। जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"

गौरतलब है कि एअर इंडिया का रिकॉर्ड ऑन टाइम चलने का सबसे खराब रहा है। मई 2016 के लेटेस्ट ऑफिशियल डाटा के मुताबिक, मेट्रो सिटी एयरपोर्टस पर सिर्फ 74.3% एअर इंडिया फ्लाइट्स समय पर आईं और समय पर उड़ीं। जबकि एयर एशिया का समय पर चलने का पर्सेंट 90.2 है। वहीं, 85.1% विस्तारा का, इंडीगो का 83.1% और जेट एअरवेज का 82.3 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed