फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air india express news, Kerala plane crash, The plane landed on the taxi way thousands of meters before the runway of Kozhikode

Kerala Plane Crash: केरल में रनवे से हजार मीटर पहले टैक्सी-वे पर ही उतर गया था विमान

Sun, 09 Aug 2020 05:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Aug 2020 05:05 AM IST
सार

  • केरल विमान हादसा : विमान का ब्लैक बॉक्स, वायस रिकॉर्डर मिला
  • भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने कहा-पहले प्रयास में पायलट नहीं देख सका रनवे
  • मृतकों का आंकड़ा 18, केंद्र-राज्य सरकार ने किया 10-10 लाख मुआवजे का एलान

विज्ञापन
Air india express news, Kerala plane crash, The plane landed on the taxi way thousands of meters before the runway of Kozhikode
Kerala plane crash - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने केरल विमान हादसे का कारण तेज बारिश के कारण कम दृश्यता होना बताया है। एएआई ने कहा, कोझीकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से 1000 मीटर पहले टैक्सी-वे पर ही जमीन से टकरा गया था। इसके बाद 2700 मीटर का रनवे पार कर खाई में गिरा और दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं, शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई। इस बीच, विमान का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वायस रिकॉर्डर (सीवीआर) भी मिल गया है।

विज्ञापन


एएआई प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, दुबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स-1344) को रनवे संख्या 28 पर उतरना था। उस दौरान पूरे एयरफील्ड पर तेज बारिश होने से दृश्यता कम थी और पायलट पहले प्रयास में रनवे नहीं देख सका। इसके बाद पायलट ने रनवे-10 पर उतरने की इजाजत मांगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) के हवाले से एएआई प्रवक्ता ने बताया, दूसरे प्रयास में विमान टैक्सी-वे के पास ही उतर गया। जो रनवे-10 की शुरुआत से करीब 1000 मीटर पहले है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दृश्यता करीब 2000 मीटर थी। रनवे की कुुुल लंबाई 2700 मीटर है। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार आधी रात तक बचाव कार्य पूरा हो गया था और शनिवार तड़के तीन बजे से हवाई अड्डे का संचालन शुरू हो गया। गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 191 लोग सवार थे, जिन्हें वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से वापस लाया गया था।

ब्लैक बॉक्स-सीवीआर लाएंगे दिल्ली
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया, विमान का ब्लैक बॉक्स और सीवीआर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को सौंप दिया गया है। इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। दरअसल, कॉकपिट में होने वाली सभी बातचीत सीवीआर रिकॉर्ड होती है। इसमें करीब दो घंटे की बातचीत का ब्योरा सुरक्षित रहता है।

उड्डयन मंत्री पहुंचे कोझिकोड,पीड़ितों को मुआवजे का एलान
शनिवार को कोझिकोड पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख और मामूली रूप से जख्मी यात्रियों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं, केरल के सीएम पिनराई विजयन ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया।
 
दिल्ली और मुंबई से तीन राहत उड़ानें
एयर इंडिया ने बताया, दुर्घटना प्रभावित यात्रियों और परिजन को सहायता मुहैया कराने के लिए मुंबई से एक और दिल्ली से दो विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई। तीनों विमान शनिवार को कोझिकोड पहुंच गए। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास जानकारी मुहैया कराने के लिए शनिवार को भी खुला रहा।

 
मृतक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
हादसे में मारे गए 18 यात्रियों में एक कोरोना संक्रमित मिला है। दो अन्य यात्री भी संक्रमित हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा, बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। सीआईएसएफ ने बचाव कार्य में लगे सभी 50 जवानों को होम क्वारंटीन किया है। वहीं, एनडीआरएफ और एयरपोर्ट कर्मचारी भी होम क्वारंटीन किए गए हैं।

पिता बनने वाले थे अखिलेश
हादसे में जान गंवाने वाले विमान के को-पायलट मथुरा निवासी अखिलेश कुमार शर्मा की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी मेघा गर्भवती हैं और 15-20 दिन में ही उनकी डिलीवरी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed