फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Express flight precautionary landing at thiruvananthapuram international airport

बड़ा हादसा टला: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सऊदी अरब जा रही थी फ्लाइट

Sat, 31 Jul 2021 04:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 04:09 PM IST
सार

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। आनन फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। 

विज्ञापन
Air India Express flight precautionary landing at thiruvananthapuram international airport
एयर इंडिया का विमान - फोटो : File

विस्तार

सऊदी अरब जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फ्लाइट की  इमरजेंसी लैंडिंग हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान की विंडशील्ड में दरार आने के बाद आपातकालीन लैंडिंग करवाने का फैसला किया गया। हालांकि, समय रहते विमान को सुरक्षित उतार लिए जाने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में सिर्फ क्रू मेंबर्स शामिल थे।

विज्ञापन

 
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि विमान ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से ही शनिवार को उड़ान भरी थी। विमान को उड़ान भरे एक घंटे से कम का वक्त हुआ था कि पायलट को विंडशील्ड में दरार नजर आई। विमानतल के अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से विमान ने सुबह करीब 7.52 पर उड़ान भरी थी। पायलट को विंडशील्ड में क्रेक नजर आते ही विमान वापस लाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद करीब 8.50 बजे फ्ललाइट ने आपातकालीन स्थिति में लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में नहीं था कोई यात्री, चालक दल के आठ सदस्य ही थे
कोविड-19 के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर पाबंदी के चलते विमान में कोई यात्री नहीं था। इसमें चालक दल के सिर्फ आठ सदस्य ही सवार थे। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के निदेशक सीवी रविंद्रन ने बताया कि पायलट समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैें।


वंदे भारत मिशन के तहत यात्री लेकर लौटने वाली थी।
रविंद्रन ने बताया कि उड़ान पूर्व की चेंकिंग के दौरान यदि विंडशील्ड में क्रेक दिखाई देता तो फ्ललाइट को रवाना नहीं किया जाता। इसलिए लगता है कि यह क्रेक उड़ान के दौरान ही आया। यह फ्ललाइट सऊदी अरब के दम्माम जाकर वापस आने वाले थी। इसमें 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीय यात्री वहां से आने वाले थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed