{"_id":"603d439095a97b073229cfbe","slug":"air-india-cancels-pilots-holiday-due-to-increasing-passenger-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण पायलटों की छुट्टियां कीं रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया ने यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण पायलटों की छुट्टियां कीं रद्द
Tue, 02 Mar 2021 01:12 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : पीटीआई
घरेलू उड़ानों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार को अपने पायलटों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल 25 मार्च से दो माह के लिए घरेलू उड़ान सेवाएं बंद थीं। 25 मई, 2020 को उड़ान सेवाएं फिर शुरू हुईं।
विज्ञापन
एयर इंडिया की आंतरिक सूचना के अनुसार, कॉकपिट क्रू के सभी सदस्यों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं। इसमें कहा गया है कि मामला-दर-मामला आधार पर बेहद जरूरी होने पर छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, इसमें छुट्टियां रद्द करने के लिए कोई विशेष वजह नहीं बताई गई है। इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता को भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
पिछले महीने नागर विमानन मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय एयरलाइंस को जिन घरेलू उड़ानों की अनुमति दी गई है उनमें वे 31 मार्च या गर्मियों की समयसारिणी शुरू होने तक कोविड-19 पूर्व के स्तर के 80 प्रतिशत के बराबर ही बुकिंग कर सकेंगी। मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि 28 फरवरी को 3,13,668 यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की। 25 मई, 2020 को उड़ानें फिर शुरू होने के बाद यह सबसे ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन