फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India acted against senior commander for allegedly threatening to hit trainee pilots with axe

एयर इंडिया के इंस्ट्रक्टर ने पायलट्स को दी जान से मारने की धमकी, एयरलाइन ने किया बाहर

Wed, 18 Apr 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Air India acted against senior commander for allegedly threatening to hit trainee pilots with axe
job air india

एयर इंडिया ने अपने एक वरिष्ठ कमांडर के खिलाफ कार्रवाई की है क्योंकि उसने ट्रेनी पायलट्स को कथित तौर पर कुल्हाड़ी से मारने की धमकी थी। एयरलाइन को दो ट्रेनी पायलट्स से शिकायत मिली थी। एक ने शिकायत करते हुए बताया था कि ट्रेनर ने फ्लाइट के अंदर रखी हुए कुल्हाड़ी को निकला और उसे डराया। दूसरे ट्रेनी पायलट ने भी उसे ट्रेनर द्वारा कुल्हाड़ी से मारने की धमकी देने की शिकायत एयरलाइन से की।

विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा- इंस्ट्रक्टर इस तरह के व्यवहार को एयरबस के अंदर नहीं अपना सकता है। अगले नोटिस आने तक 28 फरवरी 2018 से उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें जांच पूरी होने तक बाहर निकाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार- एयर इंडिया को ट्रेनी पायलट से 26 जनवरी 2018 को मिली थी। अपनी शिकायत में पायलट ने कहा था कि इंस्ट्रक्टर का व्यवहार काफी अशिष्ट था और उसने मुंबई से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद उसके सिर में एक बार मारा था। घटना उनके साथ एयरबस ए-320 में घटित हुई थी जब वह 5,000 फीट की ऊंचाई पर थे।
विज्ञापन


दूसरे ट्रेनी ने उसी इंस्ट्रक्टर के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि उसने सेंट्रल पैनल में कुल्हाड़ी रखकर उसे डराया-धमकाया। ट्रेनी ने बताया कि इंस्ट्रक्टर का बुरा बर्ताव जैसे कि गाली-गलौच और धमकी देने का सिलसिला पिछले साल अगस्त 2017 में शुरू हुआ था। एक अधिकारी ने बताया- दो ट्रेनी ने जब एक ही इंस्ट्रक्टर के बारे में शिकायत की तो एयर इंडिया ने उसे काम से बाहर कर दिया क्योंकि उसका व्यवहार फ्लाइट सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है। एयरलाइन की उड़ान सुरक्षा विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुए ट्रेनिंग विभाग से उस इंस्ट्रक्टर की सेवाएं तुरंत प्रभाव से लेनी बंद कर दी और शिकायत के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed