{"_id":"5b0d70c64f1c1bf46e8b53fe","slug":"air-hostess-accused-of-sexually-assaulted-by-comparison-with-officer-wenstein","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी की वेनस्टेन से तुलना कर एयर होस्टेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पीएम मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अधिकारी की वेनस्टेन से तुलना कर एयर होस्टेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पीएम मोदी को लिखा पत्र
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 May 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
Air India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने एक वरिष्ठ कार्यकारी की हार्वे वेनस्टेन से तुलना कर उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है।
सुरेश प्रभु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित कर लिखे गए पत्र में एयर होस्टेस ने इस मामले में सरकार से एक निष्पक्ष जांच समिति नियुक्त करने की मांग की है। नागरिक विमानन मंत्री ने एयर इंडिया के सीएमडी से इस मामले को तत्काल देखने को कहा। एयर होस्टेस का आरोप है कि वरिष्ठ कार्यकारी पिछले छह सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।
वहशी दरिंदा कहते हुए उसने अधिकारी की तुलना हार्वे वेनस्टेन से की। वेनस्टेन हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हैं और अनेक चर्चित अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अधिकारी ने उसकी मौजूदगी में दूसरी महिलाओं को गाली दी। कार्यालय परिसर में मुझसे व मेरी मौजूदगी में अन्य महिलाओं से यौन संबंधी बातें की।
विज्ञापन
महिला ने कहा कि विमानन मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद वह नाम का भी खुलासा करेगी। पिछले साल सितंबर में उसने एयर इंडिया और सीएमडी से शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।