फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air France Lufthansa and many other foreign airlines avoiding Pakistani airspace

Pakistan NOTAM: पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से परहेज कर रहीं कई विदेशी एयरलाइंस, यात्रा में लगेगा अधिक समय

Tue, 06 May 2025 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 07:06 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों ने एक दूसरे की एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का एलान किया है। इस बीच, एयर फ्रांस और लुफ्थांसा समेत कई विदेशी एयरलाइंस भी पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से परहेज कर रही हैं। 

विज्ञापन
Air France Lufthansa and many other foreign airlines avoiding Pakistani airspace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जर्मनी की लुफ्थांसा, एयर फ्रांस, ब्रिटिश एयरवेज, स्विस, इटली की आईटीए और पोलैंड की एलओटी समेत कई विदेशी एयरलाइंस भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने से परहेज कर रही हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने एक दूसरे की एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का एलान किया है।  

विज्ञापन


लुफ्थांसा समूह की एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि अगली सूचना तक वे पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से परहेज कर रही हैं। हालांकि इसके चलते एशिया के कुछ मार्गों पर उड़ानों का समय बढ़ जाएगा। साथ ही कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा से पता चला है कि ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयर लाइंस और एमिरेट्स की कुछ उड़ानें अरब सागर से गुजरने के बाद पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचने के लिए उत्तर की ओर दिल्ली की ओर मुड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव का हवाला देते हुए एयर फ्रांस ने कहा कि एयरलाइन ने अगले आदेश तक पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान निलंबित करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने कहा कि वह दिल्ली, बैंकॉक और हो ची मिन्ह जैसे गंतव्यों के लिए अपनी उड़ान कार्यक्रम और उड़ान योजनाओं में बदलाव कर रही है। इससे उड़ान का समय बढ़ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UNSC Meeting: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक, बंद कमरे में हो रहा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा भरनी पड़ी अतिरिक्त उड़ान
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान एलएच760 को रविवार को करीब एक घंटा अधिक उड़ान भरनी पड़ी, क्योंकि उसे लंबा रास्ता अपनाना पड़ा। एयरलाइनों के लिए लंबी दूरी और उच्च ईंधन लागत के अलावा, इन परिवर्तनों से पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट शुल्क से होने वाली आय में भी कमी आएगी। यह विमान के वजन और तय की गई दूरी के आधार पर प्रति उड़ान सैकड़ों डॉलर तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Pakistan: गीदड़भभकी दिखाने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, भारत से तनाव के बीच एक और मिसाइल का परीक्षण किया

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed