अगर हमने जंगल में बम गिराए तो पाकिस्तान ने जवाब क्यों दिया: वायु सेना प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने सोमवार को कहा कि वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती और बालाकोट आतंकी शिविर पर हवाई हमले में हताहत लोगों की संख्या की जानकारी सरकार देगी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरने वालों की संख्या लक्षित ठिकाने में मौजूद लोगों की संख्या पर निर्भर करती है।
पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर 26 फरवरी को भारत द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर तक भारत के शस्त्र भंडार में आ जाना चाहिए।
वायु सेना प्रमुख ने कहा कि मिग 21 एक शानदार एयरक्राफ्ट है, इसे अपग्रेड किया गया है, इसके पास बेहतरीन रडार है, एयर टू एयर मिसाइल और बेहतरीन वेपन सिस्टम भी है।
Air Chief Marshal BS Dhanoa in Coimbatore: The Mig-21 Bison is a capable aircraft, it has been upgraded, it has better radar, air-to air missiles and better weapons system. pic.twitter.com/bS5rIn9Xex
— ANI (@ANI) March 4, 2019
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में कितने आतंकी मारे गए ये गिनना हमारा काम नहीं है। कितने मारे गए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने कहा- अगर हम किसी टारगेट को निशाना बनाना चाहते हैं तो हम ऐसा ही करते हैं। अगर ऐसा नहीं था तो पाकिस्तानी पीएम ने जवाब क्यों दिया। अगर हमने जंगल में बम गिरा तो वह जवाब क्यों देते?
Air Chief Marshal BS Dhanoa on air strikes: The target has been clearly amplified by FS in his statement. If we plan to hit the target, we hit the target, otherwise why would he (Pak PM) have responded, if we dropped bombs in the jungles why would he respond. pic.twitter.com/X4Y0Jdopr6
— ANI (@ANI) March 4, 2019
एयर चीफ मार्शल ने कहा- योजनाबद्ध ऑपरेशन में आप प्लान करते हैं और इसे अंजाम देते हैं। लेकिन जब दुश्मन आप पर हमला करता है तो जो भी एयरक्राफ्ट मौजूद होते हैं उन्हीं से हमले को अंजाम दिया जाता है। सभी एयरक्राफ्ट दुश्मन से निपटने में सक्षम हैं।
उन्होंने कहा, भारतीय वायु सेना यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कितने आतंकी हमले में मारे गए। सरकार इसके बारे में बताएगी। हमारा काम मारे गए लोगों को गिनना नहीं है। हम ये गिनते हैं कि हमने कितने टारगेट को निशाने पर लिया या नहीं।
#WATCH Air Chief Marshal BS Dhanoa on Mig-21 Bison, says, "One is a planned operation in which you plan & carry out.But when an adversary does a strike on you, every available aircraft goes in, irrespective of which aircraft it is. All aircraft are capable of fighting the enemy" pic.twitter.com/B2mZQTLBRd
— ANI (@ANI) March 4, 2019
अभिनंदन के सवाल पर बीएस धनोआ ने कहा- वह दोबारा विमान उड़ाएंगे या नहीं ये उनकी मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करता है। वह मेडिकल चेकअप के दौर से गुजर रहे हैं। जिस भी तरह के इलाज की जरूरत होगी, उन्हें दिया जाएगा। एक बार उन्हें मेडिकल फिटनेस मिल जाए तो वह दोबारा फाइटर कॉकपिट में होंगे।