फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Force Chief Said, india is strong against china

वायु सेना प्रमुख बोले- चीन के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत, जरूरी चीजों की लिस्ट सरकार को भेजी

Thu, 22 Mar 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
Air Force Chief Said, india is strong against china

भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि चीन के खिलाफ वायु सेना एक मजबूत विकेट है। हमें बजट के लिए जो भी आवश्कताएं हैं, उन्हें सरकार को भेजा गया है। आपको बता दें कि  चीन और भारत के बीच लंबे समय से डोकलाम विवाद चल रहा है।   

विज्ञापन


हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने संबोधन में दुनिया भर में अपनी ताकत का हवाला देते हुए खूनी जंग का ऐलान किया था। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 13वीं नेशनल पीपल्स कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि चीन दुनिया में अपनी जगह पाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है और इसके लिए वो किसी भी युद्ध के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


ताइवान और हॉन्ग कॉन्ग की आजादी का समर्थन करने वालों को भी चीन ने कड़ी चेतावनी दी थी। शी ने कहा था कि चीन से कोई एक इंच भी जमीन नहीं ले सकता। शी के इस बयान का वहां मौजूद सैकड़ों प्रतिनिधियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शी ने कहा था, ''हमलोग अपने दुश्मनों के खिलाफ खूनी लड़ाई लड़ने के लिए कृतसंकल्प हैं। हम लोग पूरी मजबूती के साथ दुनिया में अपनी जगह पाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।'' शी के इस भाषण का टीवी पर प्रसारण देख लोगों में कई प्रकार की बातें शुरू हो गईं थी। शी ने चीनी इतिहास पर कई बातें की थीं। शी ने कहा था कि चीन ने दुनिया को अखबार, कफ्युशियसवाद और चीनी दीवार जैसी चीजें दीं।
  एयर बेस में कमर्शियल फ्लाइट्स
धनोआ ने कहा है कि भारतीय एयर बेस का इस्तेमाल कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'इससे क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा और यह एयर बेस की सुरक्षा को भी प्रभावित नहीं करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed