फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMPLB ready for out of court settlement under SC directives in Ram Mandir case

राम मंदिर केस: AIMPLB का बड़ा बयान, कोर्ट के बाहर समझौते के लिए तैयार

Wed, 22 Mar 2017 11:47 AM IST
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 22 Mar 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
AIMPLB ready for out of court settlement under SC directives in Ram Mandir case
मौलाना खालिद रशीद - फोटो : ANI

राम मंदिर मामले का हल कोर्ट के बाहर बातचीत से निकालने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के सुझाव ने हलचल बढ़ा दी है। सरकार और बीजेपी ने जहां सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का स्वागत किया है, वहीं इस मामले के एक पक्षकार बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी (बीएमएसी) ने कहा है कि बातचीत पर वह तभी भरोसा करेगा जब इसकी मध्यस्थता खुद सुप्रीम कोर्ट करे। वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी कोर्ट से बाहर सेटलमेंट के लिेए तैयार है।

विज्ञापन


बोर्ड के मौलाना खालिद रशीद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड राम मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आधार पर कोर्ट से बाहर सेटलमेंट के लिए तैयार है।

विज्ञापन
 

वहीं दारुल उलूम ने कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी निर्णय लेगा वह तमाम मुसलमानों को मान्य होगा। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस नजरिये पर बोर्ड कुछ कहे तभी वह इस मामले पर कुछ राय रख सकेंगे। दुनियाभर के मुसलमानों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस नजरिये पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कुछ कहे तो ही वह इस मामले पर कुछ राय रख सकेंगे।



वहीं, दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लीगल कमेटी इस मुद्दे को देख रही है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट हवा में बात न करके मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को नोटिस भेजकर इस मसले पर पूछे की क्या ऐसा किया जा सकता है। उसके बाद पर्सनल लॉ बोर्ड जो भी फैसला लेगा वो तमाम मुसलमानों को मंजूर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed