{"_id":"595a2b804f1c1bc84c8b49a2","slug":"aimim-mla-akbaruddin-owaisi-s-controversial-remark-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का जहरीला बयान 'पीएम मोदी के बाप का नहीं देश'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी का जहरीला बयान 'पीएम मोदी के बाप का नहीं देश'
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
अकबरुद्दीन ओवैसी
पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है, लेकिन AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर बहुत भड़काऊ बयान दिया। ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि ये देश पीएम नरेंद्र मोदी के बाप का नहीं है।
विज्ञापन
भारत के सेकुलर लोग तब कहां थे जब अखलाख और जुनैद मारा गया। क्या मुसलमान होना इतना बड़ा गुनाह है? ओवैसी ने कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद वाले सुन लें कि ये देश पीएम नरेंद्र मोदी के बाप का नहीं है। जिस तरह हिंदुओं को तिलक लगाने का हक है, उसी तरह मुसलमानों को भी टोपी लगाने का हक है। लेकिन इस देश में मुसलमानों के खिलाफ संसद और विधानसभा में कानून बनते हैं।
विज्ञापन
ओवैसी ने आगे कहा, देश के मुसलमानोंं में इतनी ताकत है कि वो अपने दम पर 50 लोकसभा सीट जीत सकता है। ये पहली बार नहीं है जब ओवैसी ने पीएम पर पहली बार अभद्र भाषा का प्रयोग किया हो, इससे पहले ओवैसी ने पीएम को मौत का सौदागर कहा था।
विज्ञापन