{"_id":"673329e8f623d94f4c0e2649","slug":"aimim-leader-jaleel-attacks-bjp-says-there-is-nothing-like-vote-jihad-in-elections-it-is-just-empty-rhetoric-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: AIMIM नेता जलील का भाजपा पर हमला, कहा- चुनाव में वोट जिहाद जैसा कुछ नहीं, यह सिर्फ कोरी बयानबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: AIMIM नेता जलील का भाजपा पर हमला, कहा- चुनाव में वोट जिहाद जैसा कुछ नहीं, यह सिर्फ कोरी बयानबाजी
Tue, 12 Nov 2024 03:42 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:42 PM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: जलील ने कहा कि कोई वोट जिहाद नहीं है। भाजपा को यह पसंद है, इसलिए जब भी कोई चुनाव होते हैं, तो वह इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अपनी दुकान चलाने के लिए वह तीन तलाक, पाकिस्तान, मंदिर, मस्जिद, हिजाब जैसे मुद्दे उठाते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी विधायक इम्तियाज जलील ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट जिहाद जैसा कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ भाजपा की कोरी बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एआईएमआईएम जैसी छोटी पार्टी से डरी हुई है।
पूर्व सांसद ने औरंगाबाद के लोगों से कहा कि उनको यह तय करना होगा कि वोटों से भाजपा, शिवसेना और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को फायदा न पहुंचे। सत्तारूढ़ पक्ष की ओर से खेले गए हिंदू-मुस्लिम कार्ड से छत्रपति संभाजीनगर में कोई अशांति पैदा नहीं होगी।
एआईएमआईएम के नेता जलील ने कहा कि कोई वोट जिहाद नहीं है। भाजपा को यह पसंद है, इसलिए जब भी कोई चुनाव होते हैं, तो वह इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अपनी दुकान चलाने के लिए वह तीन तलाक, पाकिस्तान, मंदिर, मस्जिद, हिजाब जैसे मुद्दे उठाते हैं। अब जब उनके पास यहां अपने काम दिखाने के लिए कुछ नहीं है तो वे ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
जलील ने यह भी कहा कि भाजपा कहती है कि बटोगे तो कटोगे। मुझे अब समझ आ रहा है कि देवेंद्र फडणवीस हमारी जैसी छोटी पार्टी से इतना डरते क्यों हैं। उनका पूरा भाषण हमारे खिलाफ होता है।
भाजपा नहीं बताती कि राज्य के लिए क्या किया?
जलील ने कहा कि भाजपा कभी नहीं बताती है कि उन्होंने राज्य के लिए क्या किया या वे क्या कर रहे हैं? वे हमारे नेता ओवैसी को सपने में देखते हैं। इससे साफ है कि चुनाव लड़ रहीं सभी पार्टियां कमजोर हैं और उनकी लड़ाई हमारे खिलाफ है। भाजपा ने 28 मुस्लिम उम्मीदवारों को खड़ा किया है और यहां तक कि वह उनके प्रचार वाहन का खर्च भी वहन कर रही है। भाजपा नेताओं को लगता है मतदाता बंटे हुए हैं, लेकिन यह उसका भ्रम है। जब लोग वोट देने जाएंगे तो एआईएमआईएम को पसंद करेंगे।
हम नहीं चाहते भाजपा जीते
2019 के मुकाबले कम सीटों पर एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर जलील ने कहा कि काफी सोचने के बाद यह फैसला किया गया, क्योंकि वे नहीं चाहते कि भाजपा जीते। हमने उन सीटों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है जहां हमारे पास मजबूत उम्मीदवार हैं। जलील ने मराठा समुदाय का समर्थन मिलने का भरोसा जताया।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन