फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi controversial video warning the UP Police& CM Yogi and Pm Modi in a threatening tone

ओवैसी का वीडियो वायरल: जब योगी मठ में चले जाएंगे और मोदी पहाड़ों पर चले जाएंगे, तब तुम्हें बचाने कौन आएगा?

Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानुपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानुपर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Dec 2021 01:05 PM IST
सार

ओवैसी मंच से कहते हैं, 'मैं तो उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं, याद रखना मेरी बात को। हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा और हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi controversial video warning the UP Police& CM Yogi  and  Pm Modi in a threatening tone
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी पुलिस को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

ओवैसी मंच से कहते हैं, 'मैं तो उन पुलिस के लोगों से कहना चाहता हूं, याद रखना मेरी बात को। हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा और हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा। हम मुसलमान वक्त के तिमार से खामोश जरूर हैं, मगर याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं। हम तुम्हारे जुल्म को याद रखेंगे। अल्लाह... अपनी ताकत के जरिए तुम्हारी अंतिम को नेस्तनाबूद करेंगे। और हम याद रखेंगे। हालात बदलेंगे। जब कौन बचाने आएगा तुमको? जब योगी अपने मठ में चले जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे। जब कौन आएगा? हम नहीं भूलेंगे।'  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ओवैसी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'छोटा ओवैसी पुलिस को 15 मिनट हटाने को बोलता है और हिंदुओं को धमकी देता है। बड़ा ओवैसी पुलिस को खुलेआम धमकी देता है। हरिद्वार पर बोलने वाले सेक्युलरिज्म के सारे सूरमा इस जिन्ना वाली मानसिकता पर खामोश हैं। क्योंकि हिंदुओं को धमकी देने वाला सेक्युलर है और जय श्री राम का नाम लेना कम्युनल।'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार ने भी ओवैसी पर निशाना साधा। ओवैसी के इस वीडियो को ट्विट कर लिखा, 'गिद्धों के कोसने से गाएं नहीं मरती ओवैसी साहब, ताकत तो प्रभु राम ने दिखा दी है अपनी, भोलेनाथ ने दिखा दी है अपनी, कोई भी गलती की तो 'गिद्धों' का भरपूर इलाज होगा इस बार।' 

ओवैसी ने 12 दिसंबर को कानपुर में दिया था ये बयान
असदुद्दीन ओवैसी 12 दिसंबर को कानपुर के दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने GIC ग्राउंड, लाल इमली चौराहा पर शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने ये भड़काऊ भाषण दिया था। 11 दिन बाद उनका ये बयान वारयल हो रहा है। करीब 45 मिनट के भाषण के 40 मिनट बाद उन्होंने पुलिस को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी।

उन्होंने पुलिस के कथित जुल्मों को गिनाते हुए ओवैसी बोले, 'हमारी दाढ़ी तुम्हें नफरत क्यों है, 80 साल के बूढ़े से तुम ये हरकत (दाढ़ी नोचने की) करते हो, मैं पुलिस के उन लोगों से कहना चाहता हूं, याद रखो इस बात को  कि हमेशा योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेगा, हमेशा मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेगा, याद रखो हम तुम्हारे जुल्म को भूलने वाले नहीं हैं, हम तुम्हारे जुल्म को याद रखेंगे। हम याद रखेंगे, हालात बदलेंगे, जब कौन बचाने आएगा तुमको, जब योगी अपने मठ में चलें जाएंगे, मोदी पहाड़ों में चले जाएंगे, जब कौन आएगा। हम नहीं भूलेंगे, हम याद रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed