{"_id":"5f8e17de8ebc3e9be60200b3","slug":"aicte-new-session-will-start-in-engineering-colleges-from-1st-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"AICTE: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक दिसंबर से शुरू होगा नया सत्र: एआईसीटीई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AICTE: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक दिसंबर से शुरू होगा नया सत्र: एआईसीटीई
Tue, 20 Oct 2020 04:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Oct 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज नया सत्र 1 दिसंबर से शुरू
- फोटो : PTI
देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में नया अकादमिक सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा। वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की समय सीमा को और बढ़ाया गया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी। कोरोना के दिशानिर्देश के मुताबिक क्लास ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिश्रित रूपों में चलेंगी।
विज्ञापन
दाखिले की अंतिम तिथि भी बढ़ा कर 30 नवंबर की गई
पिछले महीने जारी नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी की जानी थी और 1 नवंबर से पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू की जानी थी। एआईसीटीई के सचिव राजीव कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि जैसा कि हम सब इस बात से वाकिफ हैं कि कोरोना महामारी के कारण पूरा देश राष्ट्रीय आपात स्थिति से गुजर रहा है। इस संकट के लंबा खिंचने से कई राज्य सरकारों के अनुरोध और आईआईटी व एनआईटी की प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण परिषद ने इंजीनियरिंग दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 30 नवंबर कर दिया है।
विज्ञापन