फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK general council meeting: V. K. Sasikala expelled from party general secretary post

AIADMK ने लिया बड़ा फैसला, वीके शशिकला को महासचिव पद से हटाया

Tue, 12 Sep 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 12 Sep 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
AIADMK general council meeting: V. K. Sasikala expelled from party general secretary post
वीके शशिकला

तमिलनाडु की राजनीति में चल रही उठा-पठक में मंगलवार को एक बड़ा मोड़ तब आ गया, जब एआईएडीएमके ने पार्टी महासचिव वीके शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उनसे पार्टी का महासचिव पद छीन लिया गया है। मुख्यमंत्री पलानीसामी की ओर से बुलाई गई पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक में ये फैसला लिया गया।

विज्ञापन

 


ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी ने शशिकला के भतीजे और सांसद टीटीवी दिनाकरन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इससे पहले भी राज्य के सीएम पलानीसामी और डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कई बैठकें की थीं। माना जा रहा है कि यह बैठक दोनों को बाहर निकालने के लिए की गई थी। साथ ही पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि शशिकला और दिनाकरन द्वारा लिए गए सभी फैसले पार्टी में लागू नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं दिनाकरन और उनके समर्थन में आए 14 विधायक लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं। इस मसले पर उन्होंने गवर्नर से मुलाकात भी की थी।
 


बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के चलते जेल में हैं, जबकि दिनाकरन पर रिश्वत के आरोप के चलते सीबीआई की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन पर पार्टी के चिन्ह के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है। वहीं शशिकला के पति मल्टीपल ऑर्गन फेलर की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी शशिकला की याचिका

AIADMK general council meeting: V. K. Sasikala expelled from party general secretary post
dinakarn
आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की सजा काट रही वीके शशिकला की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसमें उनकी सजा पर विचार करने के लिए कहा गया था। बता दें कि शशिकला ने उच्चतम न्यायलय से भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराने और चार साल की कैद की सजा सुनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

कोर्ट ने कहा कि यह एक आधारहीन याचिका है जिसपर कोर्ट सुनाए गए फैसले पर फिर से विचार नहीं कर सकती। बता दें कि इस मामले में शशिकला के अलावा उनके दो रिश्तेदारों, वीएन सुधाकरण और एलवरासी को भी दोषी माना और उन्हें भी चार साल की सजा सुनाई है। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता भी इसी केस में आरोपी थीं। 

सीएम पनालीसामी का विरोध कर रहे टीटीवी दिनाकरन और उनके सपोर्टिंग विधायक गर्वनर से मिलने के लिए राज भवन पहुंचे थे और फ्लोर टेस्ट की मांग की थी। तमिलनाडु की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की राजनीति में विवाद के लिए हम बीजेपी को कुछ नहीं कह सकते हैं। हमारे अपनों ने ही हमें धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed