फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK leader Sellur Raju slams CM Stalin for not visiting Kallakurichi hooch tragedy victims

तमिलनाडु जहरीली शराब कांड: स्टालिन सरकार पर बरसे AIADMK नेता राजू, पीड़ित परिवारों से न मिलने पर लिया आड़े हाथ

Wed, 03 Jul 2024 04:01 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

तमिलनाडु के कल्लाकुरुची में हुए शराब कांड लेकर राज्य की स्टालिन सरकार पर विपक्ष के हमले लगातार जारी है। इस कड़ी में एआईएडीएमके नेता सेल्लुर राजू ने इस कांड के पीड़ितों से न मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री की जमकर आलोचना की है।

विज्ञापन
AIADMK leader Sellur Raju slams CM Stalin for not visiting Kallakurichi hooch tragedy victims
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक नेता सेल्लुर राजू ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर करारा हमला बोला है। कल्लाकुरुची शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री के पीड़ितों से न मिलने पर उन्होंने निशाना साधा है। वहीं उन्होंने सीबीआई जांच की अपनी पार्टी की मांग दोहराई। इस दौरान सेल्लुर राजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने की अपील की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी बरसे सेल्लुर राजू
एआईएडीएमके नेता ने कहा, कि पिछले साल विल्लुपुरम में अवैध शराब पीने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हाल ही में कल्लाकुरिची में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस मामले में जब तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एडप्पादी पलानीस्वामी ने बोलने की कोशिश की, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई। अभी तक मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कल्लकुरिची शराब कांड के पीड़ितों से मुलाकात नहीं की है, लेकिन राहुल गांधी पूछते हैं कि मोदी अभी तक मणिपुर क्यों नहीं गए हैं। राहुल गांधी ने स्टालिन से यह नहीं पूछा कि वे कल्लकुरिची क्यों नहीं गए। 
विज्ञापन


सेल्लुर राजू ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई
वहीं अपने पार्टी की मांग को दोहराते हुए सेल्लुर राजू ने कहा कि हम कल्लकुरिची मामले की सीबीआई से जांच की मांग दोहराते हैं। हादसे में प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस शराब कांड में मरने वालों की संख्या 65 है। जबकि मौजूदा समय में, कल्लकुरिची सरकारी चिकित्सा और अस्पताल में दो लोगों का इलाज जारी है। इसमें पुडुचेरी में छह लोगों का, सलेम के सरकारी अस्पतालों में आठ लोगों समेत कुल 16 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग की टीम ने पीड़ितों से की मुलाकात
इस शराब कांड पर एनसीडब्ल्यू ने पहले लोगों की मौत पर एक मीडिया रिपोर्ट का खुद संज्ञान लिया था और मामले की जांच के लिए एनसीडब्ल्यू सदस्य खुशबू सुंदर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। खुशबू सुंदर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के कल्लकुरिची जिले में नकली शराब पीने से जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की है। 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने NCSC को सौंपा ज्ञापन
इससे पहले 28 जून को, भाजपा नेता अनिल एंटनी, अरविंद मेनन और सांसद जीके वासन वाले एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात की और कल्लाकुरिची अवैध शराब कांड के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अध्यक्ष से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कल्लाकुरिची नकली शराब कांड के पीड़ितों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और न्याय मिले। भाजपा के ज्ञापन में कल्लाकुरिची शराब कांड के अनुसूचित जाति के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का आह्वान किया गया।


भूख हड़ताल पर बैठे हैं पलानीस्वामी
वहीं इस शराब कांड को लेकर एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने इसकी सीबीआई जांच और डीएमके सरकार की अक्षमता को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed