फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI 171 crash Aircraft Accident Investigation Bureau Report Airline Pilots Association bias toward pilot error

AAIB Report: 'पायलट की गलती साबित करने की हड़बड़ी', पायलट्स एसोसिएशन का दावा; रिपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप

Sat, 12 Jul 2025 03:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Jul 2025 03:46 PM IST
सार

एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा, 'रिपोर्ट बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर या जानकारी के मीडिया में लीक कर दी गई। जांच में पारदर्शिता का अभाव है, क्योंकि जांच पूरी तरह से गोपनीयता में लिपटी हुई है। इससे विश्वसनीयता और जनता का विश्वास कम होता है। योग्य, अनुभवी कर्मियों खासकर लाइन पायलटों को अभी भी जांच दल में शामिल नहीं किया जा रहा है।'

विज्ञापन
AI 171 crash Aircraft Accident Investigation Bureau Report Airline Pilots Association bias toward pilot error
एएआईबी की रिपोर्ट की बड़ी बातें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के AI 171 पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट पर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएलपीए-आई) ने कई सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एसोसिएशन ने कहा, 'जांच का लहजा और जांच की दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत दे रही है। हम इस धारणा को पूरी तरह से खारिज करते हैं। हम निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच पर जोर देते हैं।' 

विज्ञापन


एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट लीक कैसे हुई?
बयान में आरोप लगाया गया कि एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट मीडिया को लीक की गई। एसोसिएशन को इस बात की चिंता है कि प्रारंभिक एएआईबी रिपोर्ट बिना किसी जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर या जानकारी के मीडिया के साथ साझा की गई।
विज्ञापन


जांच में पारदर्शिता के अभाव का आरोप
एसोसिएशन ने जांच में पारदर्शिता के अभाव का भी आरोप लगाया। कहा गया कि जांच पूरी तरह से गोपनीय रही। इससे विश्वसनीयता पर असर हुआ और जनता भी इससे पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। इसके अलावा योग्य, अनुभवी कर्मियों विशेष रूप से लाइन पायलटों को अभी भी जांच दल में शामिल नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AI 171 crash Aircraft Accident Investigation Bureau Report Airline Pilots Association bias toward pilot error
एएआईबी रिपोर्ट के अंश - फोटो : अमर उजाला

विदेशी जर्नल को कैसे पहले ही लगी खबर?
एसोसिएशन ने रिपोर्ट लीक होने के दावे भी किए। बयान में कहा गया कि वॉल स्ट्रीट जर्नल में 10 जुलाई के एक लेख में ईंधन नियंत्रण स्विच में गड़बड़ी का जिक्र था। ऐसे में सवाल उठता है कि इतनी संवेदनशील जांच की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कैसे लीक हो गई।

सर्विसेबिलिटी बुलेटिन का जिक्र
एसोसिएशन ने कहा कि रिपोर्ट में ईंधन नियंत्रण स्विच गेट्स से संबंधित एक सर्विसेबिलिटी बुलेटिन का जिक्र है, जो संभावित उपकरण खराबी का संकेत देता है। जब तक बुलेटिन मौजूद है, एसोसिएशन इस बात पर स्पष्टता चाहता है कि क्या बुलेटिन की सिफारिशों को उड़ान से पहले लागू किया गया था।

AI 171 crash Aircraft Accident Investigation Bureau Report Airline Pilots Association bias toward pilot error
एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

पायलट के दोषी होने की धारणा
एसोसिएशन ने कहा ने कहा कि जांच का लहजा और दिशा पायलट की गलती की ओर झुकाव का संकेत देती है। हम इस धारणा को साफ तौर पर खारिज करते हैं और निष्पक्ष, तथ्य-आधारित जांच पर जोर देते हैं।

पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किए जाने की मांग
एसोसिएशन ने कहा कि हम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया में कम से कम पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किए जाने के अपने अनुरोध को दोहराते हैं।

AI 171 crash Aircraft Accident Investigation Bureau Report Airline Pilots Association bias toward pilot error
एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में क्या-क्या दावे किए गए?

  • अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (एआई 171) 12 जून को जब अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगा तो केवल तीन सेकेंड बाद ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई। टेकऑफ के बाद दोनों इंजनों की ईंधन आपूर्ति बंद होते ही केवल 29 सेकेंड बाद विमान मेघाणीनगर में क्रैश हो गया।
  • एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के समय ईंधन सप्लाई बंद होते ही इंजनों की पंखे की गति कम होने लगी थी। 213.4 टन वजन के साथ उड़ा विमान हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने से पहले ही नीचे आने लगा। इस समय  विमान में 54,200 किलोग्राम फ्यूल था और टेक-ऑफ वजन 2,13,401 किलोग्राम रहा, जो अधिकतम अनुमत वजन 2,18,183 किलोग्राम से कम था। 
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट ने 180 नॉट्स की अधिकतम रफ्तार हासिल की और उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच रन से कटऑफ में बदल गए। इन दोनों स्विच में सिर्फ 1 सेकंड का अंतर था।
  • एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का भी विश्लेषण किया। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, "तुमने कटऑफ क्यों किया? जवाब मिलता है, "मैंने नहीं किया।" इससे अंदेशा है कि ये कटऑफ स्वचालित या तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ, जिसे अब गहराई से जांचा जा रहा है।
  • रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि पायलटों ने दोनों इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश की। इंजन-1 दोबारा शुरू होने लगा और उसकी गति रिकवर होने लगी, लेकिन इंजन-2 बार-बार फ्यूल रीइंट्रोड्यूस करने के बावजूद पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाया।

ये भी पढ़ें 
AAIB Report: उड़ान के तीन सेकेंड बाद बंद हुई ईंधन आपूर्ति, 29 सेकेंड में विमान क्रैश; जांच रिपोर्ट में खुलासा    
Ram Mohan Naidu: 'अभी निष्कर्ष पर न पहुंचें...', AAIB की रिपोर्ट पर नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू का बड़ा बयान

 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed