फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Police arrested three accused who were bringing illegal weapons from Madhya Pradesh

Gujarat: मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आ रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर अहमदाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 26 Sep 2024 02:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:16 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच अहमदाबाद के ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर शरद सिंघल ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद पुलिस को मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर गुजरात आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अहमदाबाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Ahmedabad Police arrested three accused who were bringing illegal weapons from Madhya Pradesh
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते जेसीपी शरद सिंघल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अहमदाबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आ रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को तीनों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए हैं। इस मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अहमदाबाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच अहमदाबाद के ज्वॉइंट कमिश्नर पुलिस शरद सिंघल ने इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद पुलिस को मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार लेकर गुजरात आ रहे हैं। सूचना के आधार पर अहमदाबाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


सिंघल के अनुसार, पहले मामले में किशोर उर्फ केके कांतिलाल इंदुजी पांचाल और विक्रम कुमार को पकड़ा गया। किशोर की तलाशी लेने पर छह हथियार, 24 कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए। वहीं, विक्रम कुमार के पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक मोबाइल के साथ ही अवैध सामग्री जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शरद सिंघल ने बताया कि छह हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी गुजरात के बनासकांठा जिले के रहने वाला है। जबकि, दूसरा आरोपी मेहसाणा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी से एक हथियार और तीन कारतूस बरामद किए हैं। वह अहमदाबाद के सरखेज इलाके का रहने वाला है। 


जीपीसी सिंघल ने बताया कि सभी आरोपी मध्य प्रदेश के मानसिंह चिखलीकर से अवैध हथियार लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अहमदाबाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस उनकी टीम के संपर्क में है। इस मामले में और हथियार जब्त किए जा सकते हैं। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed