कार में मिले 500 और 2000 के 12.4 लाख के नए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारूती स्विफ्ट कार में सवार तीन व्यक्तियों को अहमदाबाद पुलिस ने जब रोका तो उसमें 12.4 लाख रूपये के नोट मिले। ये बड़ी रकम दो और पांच हजार रूपये के नए नोट के रूप में थी।
पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कई एकांउट्स से शादी के लिए पैसे निकाले हैं। आरोपी जब पुलिस को शादी से संबंधित कोई कार्ड या अन्य सबूत नहीं पेश कर सके तो रकम को टैक्स अधिकारियों को सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने कहा था कि कल उन्हें शादी के लिए निकाली जा रही रकम के नियमों में धांधली का पता चला है।
शादी के लिए रकम निकालने के ये है नियम
सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के बाद शादी वाले परिवारों को 2.5 लाख रूपये निकालने की छूट है। इसमें भी पेंच ये है कि ये रकम वर या वधू किसी एक के पक्ष के द्वारा ही निकाली जा सकती है।
सरकार ने शादी के उन भुगतानों के लिए इस रकम में छूट दी थी, जिसमें वेंडर्स, केटरिंग जैसे लोगों के भुगतान शामिल है। इन लोगों के पास बैंक एकांउट न होने की वजह से इस तरह की छूट दी गई थी।
वहीं अन्य के लिए एक सप्ताह के भीतर 24,000 रूपये कैश निकालने की ही छूट है।