फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ahmedabad crash couple was going to go to London on June 6, the plan changed at the last moment

Plane Crash: छह जून को लंदन जाने वाले थे दंपती, ऐन वक्त पर बदला प्लान; 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट बनी काल

Sun, 15 Jun 2025 10:35 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Jun 2025 10:35 AM IST
सार

एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में यात्रा कर रहे एनआरआई दंपती भी हादसे का शिकार हुए। वे पहले छह जून को लंदन जाने वाले थे। मगर ऐन वक्त में प्लान कैंसिल हुआ। 

विज्ञापन
ahmedabad crash couple was going to go to London on June 6, the plan changed at the last moment
रिहायशी इलाके में गिरा विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं होनी को कोई नहीं टाल सकता। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले दंपती मोनाली और सनी पटेल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मोनाली और सनी पहले छह जून को लंदन जा रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका प्लान बदला। इसके बाद उन्होंने 12 जून की एअर इंडिया की फ्लाइट से लंदन की टिकट बुक की। दोनों हंसी-खुशी फ्लाइट में सवार हुए थे और कुछ ही सेकेंड बाद उनकी खुशी हादसे की भयावहता ने हमेशा के लिए छीन ली। 
विज्ञापन


गुजरात के आनंद शहर के रहने वाले दंपती मोनाली और सनी पटेल ने भी विमान हादसे में जान गंवाई है। उनके रिश्तेदार जिग्नेश पटेल बताते हैं कि वे दोनों छह जून को लंदन की यात्रा करने वाले थे। लेकिन आखिरी समय में कुछ जरूरी कामों के चलते उनका प्लान कैंसिल हो गया। इसके बाद उन्होंने 12 जून की फ्लाइट की टिकट बुक की। जिग्नेश ने बताया कि वे दोनों बीते दो महीनों से आनंद में रह रहे थे। मोनाली इलाज चल रहा था। कुछ समय बाद सनी गुजरात आए थे। जिग्नेश ने कहा कि मोनाली उनकी सगी बहन से बढ़कर थी। मेरे दो साल के बेटे से उनको बेहद लगाव था। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: 31 शवों के डीएनए का मिलान हुआ, विजय रूपाणी के शव की पहचान की प्रक्रिया अब भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइट में बैठने के बाद किया था मेसेज
जिग्नेश ने कहा कि 12 जून को सुबह हमारी मोनाली और सनी से मुलाकात हुई थी। एयरपोर्ट आने से पहले मोनाली मुझे गले मिली और अलविदा कहा। वह बेहद खुश थी। 11 बजे तक उन्होंने चेक इन कर लिया था। फ्लाइट में बैठने के बाद करीब 1:20 बजे मोनाली ने मेसेज भेजा कि सब कुछ ठीक हो गया है, सब ठीक है। उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया। फिर उन्होंने अलविदा कहा। इसके कुछ ही मिनटों बाद खबर आई कि विमान हादसा हो गया है। मैंने तत्काल मोनाली की फ्लाइट के बारे में जांच की तो मेरे होश उड़ गए। इसके बाद मैं अहमदाबाद रवाना हो गया।

माता-पिता को नहीं दी जानकारी
लंदन में मोनाली के माता-पिता मुकेश और जयश्री पटेल अपने बेटी दामाद का इंतजार कर रहे थे। उनको हादसे की सूचना मिली तो वे तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। हमने उनको यह नहीं बताया कि बेटी-दामाद की मौत हो गई है, हमने कहा कि वे दोनों आईसीयू में हैं। अहमदाबाद आने पर उन्हें जानकारी मिली। मोनाली के पिता ने सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपल दिया है। मोनाली की मां सदमे में हैं। 


सात साल पहले हुई थी शादी
जिग्नेश पटेल ने बताया कि मोनाली और सनी की शादी लंदन में सात साल पहले हुई थी। मैं उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाया था। शादी से पहले मोनाली मेरे पास आई थी। इसके बाद जब कोविड लॉकडाउन हुआ तो सनी भी यहीं थे। वह छह महीने तक यहां रहे। उन्हें भारत बहुत पसंद था और वह हमेशा कहते थे कि वह बार-बार यहां आना चाहते हैं। जिग्नेश ने कहा कि मोनाली हर साल मेरी कलाई पर राखी बांधती थी। हमने कभी खुद को चचेरे भाई-बहन नहीं माना। हम हर तरह से परिवार थे।  यहां तक कि हमारी गली के बच्चे भी उससे प्यार करते थे। जब उन्होंने सुना कि क्या हुआ, तो वे रोने लगे। वह उनके लिए भी बहन जैसी थी।

ये भी पढ़ें: तुर्किये ने खारिज किया बोइंग के रखरखाव का दावा; अहमदाबाद पहुंची विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की टीम

अहमदाबाद विमान हादसे में 270 लोगों की मौत
एअर इंडिया विमान हादसे में कुल 270 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विमान में सवार 230 यात्रियों में 217 वयस्क, 11 बच्चे और दो बच्चे शामिल थे। जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। 241 लोगों के साथ-साथ विमान के 12 क्रू मेंबर की भी इस हादसे में मौत हो गई है। सिर्फ एक शख्स बच गया है। वहीं घटनास्थल पर मेडिकल छात्रावास और आस-पास मौजूद 29 अन्य लोगों की भी मौत हुई है और कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed