फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmed Patel says Shocked to hear the terms of the Air India privatisation

एयर इंडिया में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Thu, 29 Mar 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Patel says Shocked to hear the terms of the Air India privatisation
अहमद पटेल
 केंद्र सरकार ने बुधवार को कर्ज में डूबी एयर इंडिया की 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने तथा इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने के लिए एक योजना पेश की। सरकार के इस कदम के साथ ही एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हिस्सेदारी की बिक्री के लिए विस्तृत प्रारंभिक जानकारी ज्ञापन पेश करते हुए कहा कि प्रस्तावित विनिवेश में लाभ देने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस तथा संयुक्त उद्यम एआईएटीएसएल भी शामिल होंगी। एआईएटीएसएल एयर इंडिया तथा सिंगापुर की एसएटीएस लिमिटेड के बीच संयुक्त उद्यम है। 
विज्ञापन



कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह एयर इंडिया निजीकरण की शर्तों को सुनने के बाद हैरान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 76 फीसदी इक्विटी शेयर बेच देगी लेकिन कंपनी के कर्ज का 52 फिसदी बरकरार रखेगी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या यह कुछ निजी एजेंटों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया पूरा विक्रय नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि घाटे में चल रही एयर इंडिया और इसकी दो सब्सिडियरीज में हिस्सेदारी बेचने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रुचि पत्र (EoI) मंगाए हैं। मेमोरेंडम के मुताबिक, सरकार 76 फीसदी इक्विटी शेयर बेचेने के साथ ही मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर करना चाहती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed