फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahead of Lok Sabha polls, BJP to relaunch 'sneha yatra' for Christian outreach in Kerala

Kerala: लोकसभा चुनाव से पहले केरल में भाजपा की तैयारियां शुरू, ईसाइयों को साधने के लिए स्नेह यात्रा की तैयारी

Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
सार

रमेश ने कहा, पार्टी नेता और कार्यकर्ता 20 से 30 दिसंबर के बीच ईसाई घरों का दौरा करेंगे। स्नेह यात्रा का उद्देश्य ईसाई समुदाय को पार्टी के करीब लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में पदयात्राएं निकालने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन
Ahead of Lok Sabha polls, BJP to relaunch 'sneha yatra' for Christian outreach in Kerala
MT Ramesh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंचने की कोशिश में, केरल की भाजपा इकाई ने मंगलवार को अपनी स्नेह यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। एक आउटरीच कार्यक्रम जिसका उद्देश्य राज्य के ईसाइयों से जुड़ना है। पार्टी ने शुरुआत में इस साल के ईस्टर के दौरान पहल शुरू की थी। भगवा पार्टी की राज्य समिति की बैठक में क्रिसमस के मौसम के दौरान यात्राएं निकालने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


बीजेपी की केरल इकाई के महासचिव एमटी रमेश ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में एनडीए के लिए राजनीतिक संभावनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले समान विचारधारा वाले लोगों और पार्टियों को शामिल करके भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का विस्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


20 से 30 दिसंबर के बीच होगा ईसाई घरों का दौरा
रमेश ने कहा, पार्टी नेता और कार्यकर्ता 20 से 30 दिसंबर के बीच ईसाई घरों का दौरा करेंगे। स्नेह यात्रा का उद्देश्य ईसाई समुदाय को पार्टी के करीब लाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में पदयात्राएं निकालने का भी फैसला किया है। प्रमुख भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस साल की शुरुआत में ईस्टर के अवसर पर ईसाई घरों और धार्मिक प्रमुखों से मुलाकात कर स्नेह यात्रा निकाली थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed