{"_id":"5c1c9336bdec2256cf3e7ff0","slug":"agustawestland-middleman-christian-michel-interrogation-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशेल की जुबान से 'टॉप लीडर्स' की पहचान बताने वाला पासवर्ड नहीं उगलवा सकी सीबीआई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशेल की जुबान से 'टॉप लीडर्स' की पहचान बताने वाला पासवर्ड नहीं उगलवा सकी सीबीआई
Fri, 21 Dec 2018 12:46 PM IST
अमर शर्मा
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील के बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल का रिमांड बुधवार को खत्म हो गया। सीबीआई, मिशेल से पूछताछ कर हेलीकॉप्टर सौदे में 'टॉप लीडर्स' का नाम, जो कोड वर्ड में लिखा था, नहीं उगलवा सकी। रिमांड के दौरान जांच एजेंसी ने मिशेल के सामने चार-पांच ऐसे दस्तावेज रखे, जिनमें कोड वर्ड के हिसाब से लोगों के नाम लिखे गए थे।
इसके अलावा कुछ ऐसे दस्तावेज, जिन पर मिशेल के अलावा कुछ अन्य लोगों के हस्ताक्षर थे, उसने उन्हें भी पहचानने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि तीन देशों से जांच एजेंसी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर जो सीक्रेट दस्तावेज हासिल किए थे, उन पर भी मिशेल ने चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
मिशेल के वकील का आरोप है कि सीबीआई उसके मुव्वकिल से 'कर्सिव राइटिंग' लिखवा रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह सही है कि उसे राइटिंग के लिए कहा गया था, लेकिन वह कुछ लिखने को तैयार नहीं हुआ।
इसी तरह उसने जांच एजेंसी से सैंकड़ों पेज प्रिंट करा लिए। वह कई बार यह कह कर पूछताछ से बचने का प्रयास करता कि उसे कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। जांच एजेंसी दोबारा से प्रिंट निकालकर उसके सामने रख देती, इसके बाद उसका वही पहले वाला नजरिया बना रहता था। कई बार उसे जूम करने वाला यंत्र लगाकर दस्तावेज दिखाए गए, मगर वह अपनी मर्जी पर अडिग रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ ऐसे दस्तावेज, जिन पर मिशेल के अलावा कुछ अन्य लोगों के हस्ताक्षर थे, उसने उन्हें भी पहचानने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि तीन देशों से जांच एजेंसी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील को लेकर जो सीक्रेट दस्तावेज हासिल किए थे, उन पर भी मिशेल ने चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
30 मिनट से ज्यादा किसी फाइल को नहीं देखा
जांच एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि मिशेल के सामने कंपनी या उसके पदाधिकारियों से जुड़ी कई फाइलें रखी गई थी। पूछताछ के दौरान उसने कभी तीस मिनट से ज्यादा समय तक किसी फाइल को नहीं देखा। मिशेल के वकील के मुताबिक, वह डिस्लेक्सिया की बीमारी से ग्रसित हैं, इसलिए लंबे समय तक वह दस्तावेजों को नहीं देख सकता है। डिस्लेक्सिया की बीमारी में व्यक्ति को पढ़ने और शब्दों व चिह्नों की व्याख्या करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन
खुद के हस्ताक्षर भी नहीं पहचाने
जांच टीम ने हस्ताक्षर का मिलान कराने के लिए जब उसके हाथ में कलम थमाया तो उसने कई घंटे तक कुछ नहीं लिखा। वह पेन पकड़ता और कुछ सोचने लग जाता। उसके सामने फिर से फाइलें रखी जाती और वह पहले की तरह उनकी ओर देखने लगता। यहां तक कि उसने खुद के द्वारा किए गए हस्ताक्षर भी नहीं पहचाने।मिशेल के वकील का आरोप है कि सीबीआई उसके मुव्वकिल से 'कर्सिव राइटिंग' लिखवा रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, यह सही है कि उसे राइटिंग के लिए कहा गया था, लेकिन वह कुछ लिखने को तैयार नहीं हुआ।
बच्चे की तरह पेज पर पेन चलाया
मिशेल के हस्ताक्षरों का मिलान कराने के लिए जब उसके हाथ में पैन थमाया जाता तो वह बच्चे की तरह उसे इधर-उधर चलाने लगता। इस चक्कर में दर्जनों पेज खराब हो गए थे। हर बार जांच अधिकारी उसे नया पेज देते और वह पहले की तरह उस पर पैन घुमा देता।इसी तरह उसने जांच एजेंसी से सैंकड़ों पेज प्रिंट करा लिए। वह कई बार यह कह कर पूछताछ से बचने का प्रयास करता कि उसे कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। जांच एजेंसी दोबारा से प्रिंट निकालकर उसके सामने रख देती, इसके बाद उसका वही पहले वाला नजरिया बना रहता था। कई बार उसे जूम करने वाला यंत्र लगाकर दस्तावेज दिखाए गए, मगर वह अपनी मर्जी पर अडिग रहा।