फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agusta Westland: Summons to former Defense Secretary and 4 Air Force officers, read some major news of the country

अगस्ता वेस्टलैंड : पूर्व रक्षा सचिव और वायुसेना के 4 अधिकारियों को समन, पढ़ें देश की कुछ प्रमुख खबरें

Tue, 12 Apr 2022 05:47 AM IST
योगेश साहू ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/चेन्नई।
ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/चेन्नई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Apr 2022 05:47 AM IST
विज्ञापन
Agusta Westland: Summons to former Defense Secretary and 4 Air Force officers, read some major news of the country
अगस्ता वेस्टलैंड - फोटो : ANI

केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने सोमवार को 3,600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद घोटाले से संबंधित मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए पूर्व रक्षा सचिव और पूर्व सीएजी शशिकांत शर्मा व वायुसेना के चार पूर्व अधिकारियों को तलब किया है। 

विज्ञापन


राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों के परीक्षण में शामिल वायुसेना के चार अधिकारियों के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विज्ञापन


अदालत ने सभी को 28 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया है। सीबीआई ने पूर्व सीएजी शशिकांत शर्मा के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। शशि कांत आईएएस (बिहार कैडर) के 1976 बैच के अधिकारी हैं और 2003 में संयुक्त सचिव (वायु) के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे। वे अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी खरीद की शुरुआत करने वाले प्रमुख व्यक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार 11 ईरानियों की ड्रग्स तस्करी की जांच में जुटी एनआईए 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चेन्नई तट से 11 ईरानियों को पकड़े जाने के बाद नशीली दवाओं की तस्करी की जांच शुरू कर दी है। ये गिरफ्तारियां शनिवार को की गईं थी। इनसे नाव भी जब्त की थी। हालांकि नाव में कुछ नहीं मिला, लेकिन आशंका है कि तटरक्षकाें को देखकर इन्होंने ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया होगा। एनआईए ने ड्रग्स के स्रोत, भारत में प्रवेश बिंदु और क्या कोई संगठन ड्रग्स की तस्करी में शामिल था, इस पर भी जांच शुरू कर दी है।

असम: कोकराझार के जंगलों से हथियारों का जखीरा बरामद
असम के कोकराझार में पुलिस ने भारी मात्रा में स्वचालित हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद हथियारों में चार एके-47 राइफल मैग्जीन के साथ, एक एम-16 राइफल, एक स्नाइपर राइफल, एक सेरीली राइफल, एके सीरीज की रायफल के 130 राउंड कारतूस शामिल हैं।

शशिकला की महासचिव बनने की मांग वाली याचिका खारिज
चेन्नई की एक अदालत ने अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के महासचिव बनने के अधिकार की मांग वाली वीके शशिकला की याचिका को खारिज कर दिया है। उन्होंने पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल, जयललिता की मौत के बाद दिसंबर, 2016 में शशिकला अन्नाद्रमुक की अंतरिम महासचिव बनी थीं। लेकिन 15 फरवरी, 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार होने के बाद उन्हें चार साल की जेल हो गई।

बिहार : 60 फुट लंबे पुल चोरी में एसडीओ समेत आठ गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने रविवार को रोहतास जिले में 60 फुट लंबे पुल चोरी मामले में जल संसाधन विभाग के एक उप प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।  रोहतास के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा, इस मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसडीओ की मिलीभगत से चोरों ने पुल को चुराया। आरोपी के कब्जे से एक जेसीबी मशीन, करीब 247 किलोग्राम लोहा और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed