अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल ने लगाए यातना के आरोप, कोर्ट ने मांगा सीसीटीवी रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जेल नंबर-7 की 13-17 फरवरी के बीच के सीसीटीवी रिकॉर्ड को जमा करवाने के लिए कहा है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि अगस्ता वेस्टलैंड के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन माइकल ने पुलिस पर यातनाएं देने और अपमान करने का आरोप लगाया है। अदालत इस मामले पर अब 19 मार्च को सुनवाई करेगी।
इससे पहले मिशेल ने सीबीआई के विशेष जज को पत्र लिखा था। जिसमें उसने दावा किया था कि उसे कश्मीरी आतंकवादियों और 160 लोगों के साथ वार्ड नंबर 6 में रखा गया है। उसका कहना था कि यह पूरा परिसर एकांत स्थान पर है।
मिशेल के वकील ने कहा था कि विचाराधीन कैदियों को दोषी कैदियों के साथ नहीं रखा जा सकता है। जेल नियम इसकी अनुमति नहीं देते। मामले की सुनवाई के दौरान मिशेल के वकील ने कहा था कि उसकी गिरफ्तारी से पहले सीबीआई अधिकारी दुबई में उससे मिले थे और उनके मुताबिक बयान और लोगों के नाम न लेने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
इसी कड़ी में उसे छोटा राजन और शहाबुद्दीन जैसे कैदियों के साथ रखकर दबाव बनाया जा रहा है। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता ने बचाव पक्ष की इस दलील पर कड़ा ऐतराज जताया था। मिशेल ने आवेदन दायर कर कहा था कि उसे परेशान करने की मंशा से सामान्य सेल से निकालकर उच्च सुरक्षा वाले सेल में भेज दिया गया है।
Delhi's Patiala House Court directs Tihar jail authorities to produce CCTV record of 13-17 February of Jail no-7 on the allegations of torture and humiliation levied by alleged AgustaWestland middlemen Christian Michel. Next date of hearing in the matter is 19th March. (file pic) pic.twitter.com/CD6yyeavCR
— ANI (@ANI) March 16, 2019