{"_id":"66953545ea7794bf2705ca49","slug":"agriculture-this-scheme-of-the-central-government-will-change-the-picture-of-farming-took-this-big-decision-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agriculture: केंद्र सरकार की इस योजना से खेती किसानी की बदलेगी तस्वीर, लिया यह बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agriculture: केंद्र सरकार की इस योजना से खेती किसानी की बदलेगी तस्वीर, लिया यह बड़ा फैसला
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कृषि कोष योजना।
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
केंद्र सरकार खेती किसानी की बदलती हुई नई तस्वीर के साथ कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करने जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार नए-नए स्टार्टअप्स शुरू करने वालों से लेकर कृषि उद्यमियों को सहायता करने वाले हैं। इसके लिए बाकायदा केंद्र सरकार वैकल्पिक निवेश कोष को स्थापित करेगी। जिसमें किसानों के लिए कृषि कोष जिसको एग्रीश्योर के नाम से शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में साढ़े सात सौ करोड़ रुपये के साथ खेती किसानी में बेहतरी में किसानों की और मदद की जाएगी।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीण उद्यमों के लिए कृषि कोष शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। इसके अलावा कृषि और उससे संबंधित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। स्टार्टअप को भी सहयोग देकर आगे बढ़ाने की पूरी तैयारी की हुई है। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में होने वाले इनोवेशन और उनकी स्थिरता को बढ़ाया जाएगा। ऐसा होने पर न सिर्फ खेती किसानी के क्षेत्र में नए नवाचार और उन्नत जानकारियां सामने आएंगे। बल्कि किसानों को भी इससे सीधा फायदा होगा।
हाल में हुई नेशनल एग्रीकल्चर बोर्ड एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) की एक महत्वपूर्ण बैठक में इसको लेकर प्रमुख अधिकारियों ने महत्वपूर्ण चर्चाएं की हैं। नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवी कहते हैं कि जब खेती किसानी में इनोवेशन होगा और तकनीक पर बेहतर तरीके से काम किया जाएगा, तो कृषि के विकास में हम और भी कई कदम आगे बढ़ेंगे। इसका सीधा फायदा न सिर्फ किसानों बल्कि उन कृषि उद्यमियों के साथ-साथ देश का भी होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के आपसी सहयोग को और मजबूती से आगे बढ़ाने की बेहद आवश्यकता भी है।
खेती किसानी के लिए होने वाले नवाचार के साथ-साथ कृषि उद्यमियों की मदद से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लिहाज से यह फंड व्यवस्था बेहतर होगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक शुरुआती दौर में नाबार्ड और कृषि मंत्रालय ढाई-ढाई सौ करोड़ रुपये देंगे। जबकि इतने ही रुपए अन्य संस्थाओं से भी मिलेंगे। अधिकारियों के मुताबिक यह व्यवस्था खेती किसानी में इनोवेशन, कृषि उपज को और बढ़ाने के तौर तरीके, खेती किसानी में रोजगार सृजन से लेकर किसान उत्पादक संगठनों को मजबूती के साथ आगे कर उनकी मदद करेगा।