{"_id":"66b76fed786f3f6f760cff91","slug":"agniveer-scheme-golden-opportunity-for-youths-navy-chief-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer: प्रशिक्षण के बाद 1389 अग्निवीर सेवा में शामिल, नौसेना प्रमुख बोले- योजना राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agniveer: प्रशिक्षण के बाद 1389 अग्निवीर सेवा में शामिल, नौसेना प्रमुख बोले- योजना राष्ट्र सेवा का सुनहरा अवसर
Sat, 10 Aug 2024 07:19 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:19 PM IST
सार
Agniveer: नौसेना प्रमुख ने कहा कि अग्निवीर में शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है। चार साल बाद अगर आप अपनी सेवा जारी न रखने का निर्णय लेते हैं, तो आप बाहर जा सकते हैं और समाज में उपलब्ध अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि 214 महिलाओं सहित कुल 1,389 अग्निवीर 16 हफ्तों के प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को सेवा में शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "यह भारतीय युवाओं के लिए अग्निवीर में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। यह भारतीय नौसेना, सेना और वायु सेना में सेवा में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने के लिए कम से कम चार साल प्रदान करता है।" एडमिरल त्रिपाठी ओडिशा के खुर्दा जिले के आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों की नाइट पासिंग आउट परेड में मौजूद थे।
विज्ञापन
'अग्निवीर में शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात'
उन्होंने कहा, अग्निवीर में शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है। चार साल बाद अगर आप अपनी सेवा जारी न रखने का निर्णय लेते हैं, तो आप बाहर जा सकते हैं और समाज में उपलब्ध अन्य विकल्पों को चुन सकते हैं। योजना से जुड़े विवादों को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निवीर पर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
'तटीय सुरक्षा भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी'
त्रिपाठी ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिता पर कोई भी बयान देने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय तट पर सुरक्षा मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा, तटीय सुरक्षा भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने पड़ोसी देश में अशांति के मद्देनजर बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा सहित चार तटीय जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। बांग्लादेश समुद्री मार्ग से ओडिशा तट से करीब 200 किलोमीटर दूर है।