फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agniveer scheme devised to 'insult' Indian bravehearts, says Rahul Gandhi

Agniveer: राहुल गांधी बोले- भारत के नायकों का अपमान करने के लिए बनाई गई अग्निवीर योजना; भाजपा ने किया पलटवार

Sun, 22 Oct 2023 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

Agniveer: राहुल गांधी ने कहा, 'एक जवान देश के लिए शहीद हो गया- कोई ग्रेच्युटी नहीं, उसकी सेवा के लिए कोई अन्य सैन्य सुविधा नहीं और शहादत में उसके परिवार को कोई पेंशन नहीं। अग्निवीर भारत के नायकों का अपमान करने की एक योजना है।'

विज्ञापन
Agniveer scheme devised to 'insult' Indian bravehearts, says Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को 'अग्निवीर' को भारत के बहादुरों का अपमान करने के लिए बनाई गई योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर की शहादत के बाद उनके परिवारों को कोई पेंशन या अन्य लाभ नहीं दी गई है। हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज किया है। 

विज्ञापन

उन्होंने अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण की एक तस्वीर को साझा किया और कहा कि सियाचिन में उनकी मौत की खबर दुखद है। राहुल गांधी ने कहा, 'एक जवान देश के लिए शहीद हो गया- कोई ग्रेच्युटी नहीं, उसकी सेवा के लिए कोई अन्य सैन्य सुविधा नहीं और शहादत में उसके परिवार को कोई पेंशन नहीं। गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अग्निवीर भारत के नायकों का अपमान करने की एक योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस आरोप को पूरी तरह बकवास और गैर जिम्मेदाराना करार दिया। एक्स पर उन्होंने कहा, अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण ने सेवा के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं और इसलिए वह युद्ध हताहत के रूप में परिलब्धियों के हकदार हैं। लक्ष्मण के परिजनों को 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी बीमा, 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, अग्निवीर (30%) में योगदान की सेवा निधि, सरकार द्वारा समान योगदान और उस पर ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि मृतक के परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल (13 लाख रुपये से अधिक) पूरा होने तक शेष कार्यकाल के लिए वेतन और सशस्त्र बल युद्ध हताहत कोष से आठ लाख रुपये का योगदान मिलेगा।मालवीय ने कहा, 'इसलिए फर्जी खबरें फैलाना बंद कीजिए। आप प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। कोशिश करो और एक की तरह व्यवहार करो।'

लक्ष्मण की शनिवार तड़के सियाचिन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और बल के सभी रैंकों ने महाराष्ट्र के रहने वाले अग्निवीर गावटे अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed