{"_id":"62ae0cb67457f2542862ff47","slug":"agnipath-row-bjp-national-president-j-p-nadda-appeals-to-youth-to-believe-in-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से की पीएम पर भरोसा रखने की अपील, कहा- आपको बरगलाने की कोशिश हो रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agnipath Scheme: भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से की पीएम पर भरोसा रखने की अपील, कहा- आपको बरगलाने की कोशिश हो रही
Sat, 18 Jun 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:04 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने कहा कि मैं अपने युवा मित्रों से अपील करना चाहता हूं कि अग्निपथ एक क्रांतिकारी योजना है। भारतीय सेना को विश्व स्तर पर मजबूत स्थिति में रखने के लिए यह एक बड़ा क्रांतिकारी कदम है, हमें इसे समझना होगा। मुझे पता है कि युवाओं को बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए युवाओं से पीएम मोदी पर विश्वास करने की अपील की। अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं से जेपी नड्डा ने आंदोलन समाप्त करने और चर्चा का रास्ता चुनने तथा योजना को विस्तार से समझने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर युवाओं को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवाओं को बरगलाया जा रहा
जेपी नड्डा ने कहा कि मैं अपने युवा मित्रों से अपील करना चाहता हूं कि अग्निपथ एक क्रांतिकारी योजना है। भारतीय सेना को विश्व स्तर पर मजबूत स्थिति में रखने के लिए यह एक बड़ा क्रांतिकारी कदम है, हमें इसे समझना होगा। मुझे पता है कि युवाओं को बरगलाने और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में कुछ ताकतें हैं जो सुधार या परिवर्तन नहीं चाहती हैं, और वे नहीं चाहते कि युवा शक्ति का सही तरीके से राष्ट्र सेवा में उपयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास करना चाहिए।
विज्ञापन
युवाओं को मिलेगा बेहतर मौका
बीजेपी अध्यक्ष ने युवाओं से योजना को गहराई से समझने की अपील करते हुए कहा कि इससे 17 साल की उम्र में युवाओं को न केवल सेना के लिए बल्कि अपने पूरे जीवन में बदलाव के लिए प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये प्रशिक्षण सेना में प्रवेश के साथ बाद के चरण में राज्य सेवाओं में शामिल होने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक उन राज्यों में शामिल है जिन्होंने कहा है कि वे राज्य में पुलिस सेवाओं में भर्ती में अग्निवीरों को वरीयता देंगे।
उन्होंने युवाओं से योजना का लाभ लेने और लाभ लेने का आह्वान करते हुए पार्टी के पंचायत प्रमुखों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में अग्निपथ के बारे में युवाओं को संदेश दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने जो अमृत ग्राम योजना बनाई है उसे ग्राम के पंचायत अच्छी तरह से पढ़ कर आगे बढ़ाएं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि आज कर्नाटक ODF (ओपन डेफिकेशन फ्री) हो चुका है। कर्नाटक पहला ऐसा राज्य है जहां रूरल सैनिटेशन की पॉलिसी बनी है। गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ये बयान तब भी आए जब अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में आज चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन हुए।
कर्नाटक में मुरुगराजेंद्र मठ का दौरा किया
अपने चित्रदुर्ग दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वहां के प्रमुख लिंगायत मठ मुरुगराजेंद्र मठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संत डॉ शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के साथ चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय ने बैठक की एक तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील सहित कई अन्य संत, राज्य पार्टी के कई नेता और विधायक मौजूद थे। नड्डा ने इससे पहले दिन में बेंगलुरु में भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा और प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि भाजपा की तरह समावेशी विकास और प्रगति के आंकड़े पेश करने के लिए कोई अन्य दल नहीं आ सकता है।