फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agnipath Protest: If a normal coach burns indian railways suffers a loss of one crore so many crores are destroyed when the entire train burns Latest News

Agnipath Protest: एक सामान्य कोच जलने पर रेलवे को एक करोड़ का नुकसान, पूरी ट्रेन पर खाक होते हैं इतने करोड़

Fri, 17 Jun 2022 08:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

एक एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 22 से 24 डिब्बे होते हैं। इस लिहाज से 24 डिब्बों की कीमत दो करोड़ रुपये प्रति कोच के हिसाब से 48 करोड़ रुपए बैठेंगी। अगर इसमें इंजन की कीमत भी जोड़ दी जाए तो एक पूरी ट्रेन करीब 68 करोड़ रुपये होती है।

विज्ञापन
Agnipath Protest: If a normal coach burns indian railways suffers a loss of one crore so many crores are destroyed when the entire train burns Latest News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध हर बीतते दिन के साथ उग्र होता जा रहा है। इस आंदोलन की आग उत्तर प्रदेश-बिहार के साथ कई और राज्यों में फैलती जा रही है। कई जगह आगजनी हुई है। ट्रेनों को जलाने के साथ साथ रेल और सड़क मार्ग को बाधित किया जा रहा है। ट्रेनों में आगजनी की घटना के बाद रेल मंत्रालय ने प्रदर्शनकारियों से शांति बरतने रेलवे की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की है। रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलवे के 24 अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन चल रहा है। साथ ही 340 ट्रेनें प्रभावित हुई है। इस हिंसक आंदोलन के कारण रेलवे को बीते दो दिनों में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


रेलवे मंत्रायल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के दो हिस्से होते हैं इसमें पहला हिस्सा इंजन और दूसरा कोच होता है। इंजन ट्रेन का सबसे महंगा हिस्सा होता है। ट्रेन का इंजन बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये का खर्च आता है। एक डुअल मोड लोकोमोटिव की कीमत करीब 18 करोड़ रुपये होती है जबकि 4500 हॉर्स पावर के डीजल लोकोमोटिव की कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बैठती है। इंजन की कीमत उसकी क्षमता पर निर्भर करती है।
विज्ञापन


वहीं, जहां तक कोच की बात है तो यह यात्रियों की सुविधा के अनुसार अलग-अलग तरह के होते हैं। इन सुविधाओं के मुताबिक इनकी कीमत होती है। ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल अलग-अलग कोच होते हैं। एक एसी कोच को बनाने की लागत करीब दो करोड़ रुपये से अधिक होती है। वहीं, स्लीपर कोच बनाने की कीमत 1.25 करोड़ रुपये बैठती है। जबकि जनरल कोच बनाने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए तक आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 22 से 24 डिब्बे होते हैं। इस लिहाज से 24 डिब्बों की कीमत दो करोड़ रुपये प्रति कोच के हिसाब से 48 करोड़ रुपए बैठेंगी। अगर इसमें इंजन की कीमत भी जोड़ दी जाए तो एक पूरी ट्रेन करीब 68 करोड़ रुपये होती है। इसी तरह सामान्य से एक्सप्रेस ट्रेन बनाने का खर्च 50 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये के बीच आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed