{"_id":"5e03f69d8ebc3e87ad58a817","slug":"agmut-cadre-ias-ips-transfer-case-may-be-decided-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीएमयूटी काडर के आईएएस-आईपीएस तबादलों पर आज हो सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एजीएमयूटी काडर के आईएएस-आईपीएस तबादलों पर आज हो सकता है फैसला
Thu, 26 Dec 2019 05:24 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजीएमयूटी काडर के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर फैसले के लिए गृहमंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में गोवा के अगले पुलिस प्रमुख की तैनाती पर भी फैसला हो सकता है। वहीं, जम्मू कश्मीर से अधिकारियों को बुलाने या भेजने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा के निधन के बाद वहां नई तैनाती होनी है। गृह मंत्रालय ने बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को विशेष तौर पर बुलाया है। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों से झड़प और जामिया में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जैसे मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस कुछ महीनों से सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने भी पहले कहा था कि दिल्ली पुलिस को आगाह किया गया है कि कानून-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में ज्वॉइंट काडर अथॉरिटी के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन