फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agitation completely political MVA never respected Shivaji Maharaj says Devendra Fadnavis news in hindi

Maharashtra: MVA के प्रदर्शन को फडणवीस ने बताया सियासी, कहा- इन लोगों ने कभी भी शिवाजी का सम्मान नहीं किया

Sun, 01 Sep 2024 11:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Sep 2024 11:24 AM IST
सार

राकांपा महासचिव और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि यह बहुत अनुचित है कि विपक्ष इसका राजनीतिकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए माफी मांगी।

विज्ञापन
Agitation completely political MVA never respected Shivaji Maharaj says Devendra Fadnavis news in hindi
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के प्रदर्शन पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष के इस प्रदर्शन को राजनीतिक बताया। फडणवीस ने कहा कि एमवीए या कांग्रेस ने कभी भी छत्रपति शिवाजी का सम्मान नहीं किया। इसके साथ उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी शिवाजी महाराज का अपमान किया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी बुलडोजर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को गिरा दिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक है। चाहे महाविकास अघाड़ी हो या कांग्रेस, इन्होंने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया। नेहरू जी ने द डिस्कवरी ऑफ इंडिया में शिवाजी महाराज का अपमान किया। क्या कांग्रेस और एमवीए ने इसके लिए माफी मांगी? मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुलडोजर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया। आजादी के इतने वर्षों बाद भी उसी कांग्रेस ने हमें सिखाया कि छत्रपति शिवाजी ने सूरत को लूटा था। उन्होंने सूरत को कभी नहीं लूटा। सूरत के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की। क्या कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेंगी?"
विज्ञापन


राकांपा सांसद ने भी एमवीए को घेरा
राकांपा महासचिव और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि यह बहुत अनुचित है कि विपक्ष इसका राजनीतिकरण कर रहा है। उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्य है कि ऐसी घटना घटी, लेकिन महाविकास अघाड़ी इसका राजनीतिकरण कर रही है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए माफी मांगी। मुझे नहीं लगता है कि इसका राजनीतिकरण करना सही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने महाविकास अघाड़ी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी है। एमवीए आज हुतात्मा चौक से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया तक प्रदर्शन मार्च आयोजित कर रहा है। पूरे शहर में पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।


बता दें कि 26 अगस्त को 35 फूट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई थी। प्रतिमा का अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस के मौके पर किया गया था। इस घटना के बाद शिवाजी महाराज प्रतिमा के संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर एक अभियान चलाकर चेतन पाटिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed