फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after the demonatisation did not control use of black money in the elections

नोटबंदी के बावजूद चुनावों में अवैध लेनदेन में इजाफा, पहले से ज्यादा कालाधन जब्त

Sun, 09 Dec 2018 02:08 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Dec 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
after the demonatisation did not control use of black money in the elections

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के दौरान कालेधन की व्यापक पैमाने पर हुयी धरपकड़ के आंकड़े बताते हैं कि नोटबंदी के बावजूद चुनाव में धनबल के उपयोग में, कमी आने के बजाय इजाफा ही हुआ है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में पिछले चुनाव की तुलना में जब्त की गयी अवैध धनराशि में वृद्धि हुई है। इससे, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत की उस आशंका को भी बल मिला है जिसमें उन्होंने नोटबंदी से चुनाव में कालेधन पर नकेल कसने के सरकार के दावे पर सवाल खड़े किये थे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सेवामुक्त हुये रावत ने भी कहा था कि नोटबंदी के बावजूद पांच राज्यों के चुनाव में कालेधन की बरामदगी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

विज्ञापन


चुनाव के दौरान अवैध रकम, शराब, मादक द्रव्य और कीमती जेवरात की धरपकड़ संबंधी चुनाव आयोग के आंकड़े दर्शाते हैं कि इन राज्यों में आचार संहिता लागू होने के बाद लगभग 168 करोड़ रुपये नकद बरामद हुये। शुक्रवार को पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जब्त किये गये 168 करोड़ रुपये में आश्चर्यजनक रूप से अकेले तेलंगाना की हिस्सेदारी 115.19 करोड़ रुपये की रही। साल 2014 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 195 करोड़ रुपये कालेधन के रूप में बरामद किये गये थे। 
विज्ञापन


इससे काफी पीछे रहते हुये मध्य प्रदेश 30.93 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और राजस्थान 12.85 करोड़ रुपये की बरामदगी के साथ तीसरे पायदान पर रहा। पिछले चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में कालेधन, मादक द्रव्य और अवैध शराब सहित बरामद की गयी अन्य सामग्री की कीमत 27 करोड़ रूपये थी। इसी तरह राजस्थान में भी 2013 के चुनाव की तुलना में बरामद अवैध रकम में लगभग एक करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना में पैसा और शराब पानी की तरह बहाया गया। इस छोटे से नवगठित राज्य ने अवैध रूप से धनबल के इस्तेमाल के मामले में अन्य चारों राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया। तेलंगाना में 115.19 करोड़ रुपये के कालेधन की बरामदगी के अलावा 12.26 करोड़ रुपये कीमत की 5.45 लाख लीटर शराब, और 17.66 किग्रा सोना सहित 6.79 करोड़ रुपये कीमत की बेशकीमती धातुओं के आभूषण जब्त किये गये। 


इससे इतर राजस्थान में चुनाव के दौरान धनबल के अलावा शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सर्वाधिक इस्तेमाल हुआ। राज्य में चुनाव आयोग के निगरानी दलों ने सात दिसंबर तक 39.49 करोड़ रुपये की 6.04 लाख लीटर शराब जब्त की। इतना ही नहीं, नशीले पदार्थों के मामले में भी राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक 14.58 करोड़ रुपये कीमत के चरस, गांजा, अफीम आदि मादक द्रव्य (38572 किग्रा) पकड़े गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed