फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after the apology of the Lok Sabha membership values ​​at risk

माफी के बाद भी खतरे में भगवंत की लोक सभा सदस्यता

Sat, 23 Jul 2016 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
 after the apology of the Lok Sabha membership values at risk
भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो

संसद के अंदर और बाहर की वीडियोग्राफी मामले में भले ही आप सांसद भगवंत मान ने माफी मांग ली हो और वीडियो को फेसबुक से हटा लिया हो, मगर इससे उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में पहले से ही उलझे मान पर शराब पी कर सदन में आने का नया आरोप भी लगा है। इस बीच स्पीकर ने मान की ओर से मांगी गई माफी को नाकाफी बताते हुए इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि माफी मांगने से विवाद खत्म नहीं होगा। उन्होंने संयुक्त सचिव ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


आप के ही निलंबित सांसद हरिदर खालसा ने स्पीकर सुमित्रा महाजन से मान के शराब पी कर आने की शिकायत करते हुए अपनी सीट बदलने की मांग की है। स्पीकर ने भी इस आशय की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। स्पीकर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोमवार को मान से संबंधित मामले को लोकसभा की आचार समिति को भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में सभी दलों ने मान की सदस्यता खत्म करने की मांग की। स्पीकर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि प्रश्नकाल के दौरान सदन स्थगित होने के बाद महाजन ने मान को तलब कर कड़ी फटकार लगाई।

स्पीकर ने बृहस्पतिवार को ही मान द्वारा फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो को देखा था। इसके बाद कई बार मान से संपर्क साधने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि फिर से वीडियोग्राफी करने का दावा करने वाले मान स्पीकर की फटकार के बाद चिंतित नजर आए। उन्होंने न सिर्फ वीडियो को फेसबुक से हटा लिया, बल्कि इसके लिए माफी भी मांग ली। 

हां मैंने शिकायत की

 after the apology of the Lok Sabha membership values at risk
हरिंदर खालसा - फोटो : gfdh

इस बीच आप के निलंबित सांसद हरिंदर खालसा ने मान पर शराब पी कर सदन में आने की शिकायत कर मामले को नया मोड़ दे दिया। खालसा ने कहा कि उन्होंने स्पीकर से इस बारे में शिकायत की है। वह मेरे बगल में बैठते हैं। उनके मुंह से शराब की बदबू आती है। इसलिए मैंने स्पीकर से अपनी सीट बदलवाने का आग्रह किया। स्पीकर ने भी इस आशय की शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

अगर मान के खिलाफ शराब पीने के मामले में कार्रवाई हुई तो आम आदमी पार्टी के लिए यह एक बड़ा सियासी झटका होगा। आप पंजाब में नशे के कारोबार को ही प्रमुख मुद्दा बनाए हुए है। ऐसे में उसके एक सांसद की सदस्यता जाने की वजह शराब बनी तो आप को रक्षात्मक रुख अपनाना होगा।

संसद का वीडियो बनाने को लेकर सांसद भगवंत मान के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दी गई है। मान के खिलाफ दो शिकायतें दी गई हैं। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है।

पहली शिकायत दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी संजय कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि मान ने वीडियो बनाकर संसद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

दूसरी शिकायत नई भूमि डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल गुप्ता ने दी है। उन्होंने मान के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संसद भवन व किसी सुरक्षा एजेंसी की ओर से शुक्रवार शाम तक कोई शिकायत नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed