{"_id":"5baf7f07867a553da22cd80a","slug":"after-supreme-court-decision-on-adultery-husband-reached-police-station-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यभिचार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर दी पत्नी की हत्या, थाने में दी दलील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
व्यभिचार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर दी पत्नी की हत्या, थाने में दी दलील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 29 Sep 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट की ओर से व्यभिचार को अपराध के दायरे से बाहर करने के अगले दिन ही एक व्यक्ति ने विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पुलिस के समक्ष जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया। यह घटना पश्चिम बंगाल में राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा के बेलूड़ इलाके की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को बताया कि श्यामल माझी और उसकी पत्नी काजल लिलुआ वायरलेस क्वार्टर के पीछे एक झोपड़ी में रहते थे। कुछ दिनों से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। इस दौरान काजल अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई थी। इसी दौरान नौ सितंबर को दोनों का कानून तलाक हो गया।
विज्ञापन
लेकिन एक सप्ताह बाद ही काजल अपने पति के पास लौट आई थी। पुलिस पूछताछ में श्यामल ने बताया है कि शराब पीने के दौरान पत्नी से झगड़ा होने पर उसने हथोड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
अगले दिन उसने चार व सात साल की दोनों बेटियों को अपने भांजे के साथ ससुराल भेज दिया। लेकिन इधर-उधर घूमने के बावजूद वह अपराधबोध से पीछा नहीं छुड़ा सका। नतीजतन उसने पुलिस के पास जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया।