फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After resigning from BJP, T Raja said that he will not tolerate injustice anymore News In Hindi

Telangana: 'पार्टी में दम घुट रहा था, अब और अन्याय नहीं सहूंगा', टी राजा ने बताया क्यों भाजपा से दिया इस्तीफा?

Mon, 30 Jun 2025 07:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

पार्टी में दम घुट रहा था, अब और अन्याय नहीं सहूंगा....ये बात गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक टी राजा सिंह ने अपने इस्तीफे के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा? हालांकि सिंह के इस्तीफे ने जहां एक ओर तेलंगाना की सियासत में हलचल मचा दी है, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा में प्रदेश नेतृत्व को लेकर चल रही असहमति को भी उजागर किया है।

विज्ञापन
After resigning from BJP, T Raja said that he will not tolerate injustice anymore News In Hindi
टी राजा सिंह - फोटो : एक्स@TigerRajaSingh

विस्तार

अपने बयान और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक टी राजा सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे ने राज्य की राजनीति में जबरदस्त गर्माहट ला दी है। ऐसे में इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए सिंह ने अपने मन की बात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा से अपनी नाराजगी के कारणों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं लगातार पार्टी को कहता रहा हूं कि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बन सकती है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन जब प्रदेश अध्यक्ष तय करने की बात आती है, तो पार्टी को यह देखना चाहिए कि किस तरह के नेता को जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी में दम घुटने लगा है- राजा सिंह
बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी में उनके साथ की परेशानियों और पीड़ा का जिक्र किया। सिंह ने कहा कि मैं 2014 में भाजपा में शामिल हुआ, लेकिन तब से अब तक मुझे पार्टी में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं। मुझे और मेरे क्षेत्र को बार-बार निशाना बनाया गया। कब तक सहूं ये अन्याय? अब तो पार्टी में दम घुटने लगा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Telangana: भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर थी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नाराजगी
सिंह ने आगे कहा कि मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर बूथ स्तर से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक चर्चा होनी चाहिए। हमें ऐसा नेता चाहिए जो आक्रामक हो, जो हिंदुत्व की बात करे। तेलंगाना की जनता को हिंदुत्व की बात करने वाले नेता पसंद हैं।

पीएम मोदी और शाह के संपर्क में हैं राजा सिंह
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे मैं भाजपा में रहूं या नहीं, मोदी जी, अमित शाह जी और योगी जी का समर्थक हमेशा रहूंगा। सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष कोई ऐसा हो जो हिंदुत्व की खुलकर बात करे।



ये भी पढ़ें:- Kolkata Law College Case: लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला, अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं स्थगित

नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नाराजगी
गौरतलब है कि अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक टी राजा सिंह ने तेंलागाना भाजपा प्रभारी की नियुक्ति से असंतोष जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। अपने इस्तीफा पत्र में भी सिंह ने अपनी नाराजगी को खुलकर जाहिर किया। उन्होंने इस्तीफा पत्र में लिखा कि मैं यह पत्र भारी मन और गहरी चिंता के साथ लिख रहा हूं। उन्होंने कहा कि रामचंद्र राव को तेलंगाना के लिए भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना तय है।

राजा सिंह ने आगे लिखा कि यह निर्णय न केवल मेरे लिए बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए भी एक झटका और निराशा की तरह आया है, जो हर उतार-चढ़ाव में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे समय में जब भाजपा तेलंगाना में अपनी पहली सरकार बनाने की दहलीज पर खड़ी है, इस तरह का चुनाव हमारी दिशा के बारे में गंभीर संदेह पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed