फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After resign Karnataka Police Officer's Facebook Post Creates Storm.

मंत्री का फोन होल्ड पर रखा तो IPS का ट्रांसफर, फेसबुक पर दिया इस्तीफा

Wed, 08 Jun 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
After resign Karnataka Police Officer's Facebook Post Creates Storm.
प्रदेश सरकार के मंत्री का फोन एक आईपीएस अधिकारी ने होल्ड पर क्या रखा उसका ट्रांसफर ही कर दिया गया। हालांकि उस महिला पुलिस अधिकारी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस महिला आईपीएस ने इस्तीफे के बाद तुरंत ही फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने महज तीन शब्द लिखे, 'रिजाइन्ड एंड जॉबलेस' यानी 'इस्तीफा दे दिया और अब बेरोजगार'। उनके इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर खासा हंगामा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


पूरा मामला कर्नाटक की पुलिस अधिकारी अनुपमा शेनॉय से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस साल की शुरूआत में प्रदेश सरकार के एक मंत्री का फोन शेनॉय के पास आया था लेकिन उन्होंने उसे होल्ड पर रख दिया। बस इस बात से नाराज मंत्री जी ने दबाव डलवाकर शेनॉय का ट्रांसफर करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद भी अधिकारी के खिलाफ लगातार परेशानियां पेश की जाती रही, जिससे तंग आकर उन्होंने इस्तीफा देना मुनासिब समझा। इस्तीफे के बाद शेनॉय ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा, जिसके बाद विवाद गहरा गया। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक अनुपमा शेनॉय की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। लेकिन बीजेपी ने इस मुद्दे को हथियाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

कर्नाटक के सीएम बोले, 'वरिष्ठ अधिकारी मामले को देख रहे हैं'

After resign Karnataka Police Officer's Facebook Post Creates Storm.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने बताया कि अनुपमा को उनकी प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए जाना जाता है। लेकिन उनकी यही खूबी कर्नाटक सरकार के मंत्री पीटी परमेश्वर नायक को नागवार गुजरी और उन्होंने शेनॉय के खिलाफ मुश्किलें खड़ी करनी शुरू कर दी। 

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि करीब दो महीने पहले मंत्री ने अधिकारी के खिलाफ साजिश रचनी शुरू की। जिससे परेशान होकर महिला अधिकारी ने इस्तीफा देने में ही भलाई समझी। लेकिन उनका फेसबुक पोस्ट ये बताने के लिए काफी है कि आखिर उन पर किसकदर सियासी दबाव बढ़ गया था। हालांकि बीजेपी नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार को महिला अधिकारी के समर्थन में आना चाहिए था।

अनुपमा शेनॉय, बेल्लारी जिले के कुदलिगी में डीएसपी की पोस्ट पर तैनात थी, जब उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के ही विधायक का फोन होल्ड पर रखकर मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि बाद में एक वीडियो सामने आया जिससे पता चला कि मंत्री पीटी परमेश्वर नायक के दबाव में महिला डीएसपी का ट्रांसफर किया गया।

हालांकि इस मुद्दे पर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी के इस्तीफे की जानकारी तो मिली है पर पूरा मामला क्या है इसकी जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि फिलहाल अधिकारी मामले को देख रहे हैं। महिला अधिकारी ने अपना इस्तीफा डीजी को भेजा है, वही इस मामले को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed