फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After removing Mistry,overhaul in Tata Sons 

मिस्त्री को हटाने के बाद अब टाटा संस में बड़ा फेरबदल

Fri, 04 Nov 2016 11:47 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Fri, 04 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
After removing Mistry,overhaul in Tata Sons 
tata

सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के करीब एक सप्ताह बाद टाटा संस ने शुक्रवार को सांगठनिक बदलाव की घोषणा की। टाटा संस ने अपने एक बयान में कहा कि एस पद्मनाभन को समूह का मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा मिस्त्री के कार्यकाल में टाटा ब्रांड के संरक्षक मुकुंद राजन को अमेरिका, सिंगापुर, दुबई और चीन में टाटा संस के प्रतिनिधि कार्यालयों का पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही ईथिक्स और सस्टेनेबिलिटी की उनकी पुरानी जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी। साथ ही मार्केटिंग और ग्राहक केंद्रीयता के प्रभारी हरीष भट को टाटा ब्रांड का प्रबंधन करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंतरिम अवधि में भट रणनीतिक गतिविधि और व्यापार विकास के कार्यों को भी देखेंगे।
विज्ञापन


पद्मनाभन के पास समूह एचआर की जिम्मेदारी के साथ टाटा बिजनेस एक्सीलेंस समूह का नेतृत्व करने की पुरानी जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी। बयान के मुताबिक गोपीचंद खत्रगड्डा समूह के मुख्य तकनीक अधिकारी बने रहेंगे। संजय सिंह दिल्ली कार्यालय से जनसंपर्क मामलों का पर्यवेक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टाटा स्टील यूके का भविष्य 4 सप्ताह में होगा तय : रिपोर्ट

After removing Mistry,overhaul in Tata Sons 
cyrus mistry

मिस्त्री द्वारा गठित और भंग किए जा चुके ग्रुप एक्जीक्यूटिव काउंसिल के तीन सदस्य निर्मल्या कुमार, एनएस राजन और मधु कन्नन पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। बयान में कहा गया है कि उन्होंने टाटा संस से बाहर भविष्य तलाशने का फैसला किया है और कंपनी की सेवा छोड़ चुके हैं। 24 अक्तूबर को टाटा संस के बोर्ड ने सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया और पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर दिया था।

कंपनी ने कहा था कि अगले चार महीने में नए चेयरमेन का चुनाव किया जाएगा। तब से टाटा और मिस्त्री के बीच जुबानी तकरार जारी है। मिस्त्री आरोप लगाया है कि उन्हें लाचार चेयरमैन वाली स्थिति में पहुंचा दिया गया था और निर्णय निर्माण प्रक्रिया में बदलाव किए जाने से वैकल्पिक सत्ता केंद्र पैदा हो गए थे। दूसरी तरफ टाटा ने भावी सफलता के लिए मिस्त्री को हटाए जाने को जरूरी बताया है।

टाटा स्टील यूके का भविष्य 4 सप्ताह में होगा तय : रिपोर्ट
टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन ब्रिटेन के इस्पात करोबार को समूह में बनाए रखना चाहते हैं और वह इस पर चार सप्ताह में फैसला कर लेंगे। यह बात यहां के एक प्रमुख समाचार पत्र गार्जियन की एक रिपोर्ट में कही गई है। माना जा रहा है कि टाटा स्टील यूके पर आखिरी फैसला करने से पहले वह गहराई से समीक्षा करेंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टाटा ब्रिटेन के इस्पात कारोबार को समूह में बनाए रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed