फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After PM's 'supari to dent my image' remark, Sibal says let us know names, they must be prosecuted

PM मोदी के बयान पर सिब्बल की टिप्पणी: बोले- जो आपकी छवि खराब कर रहे उनका नाम बताएं, हम करेंगे केस

Sun, 02 Apr 2023 12:45 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

सिब्बल ने पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा कि आप ऐसे लोगों, संस्थानों और देश का नाम बताएं जो आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनपर हम केस करेंगे। 

विज्ञापन
After PM's 'supari to dent my image' remark, Sibal says let us know names, they must be prosecuted
पीएम नरेंद्र मोदी और कपिल सिब्बल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छवि बिगाड़ने की साजिश करने वाले बयान पर सांसद कपिल सिब्बल ने टिप्पणी की है। सिब्बल ने पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा कि आप ऐसे लोगों, संस्थानों और देश का नाम बताएं जो आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनपर हम केस करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा था? 
दरअसल, भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने विरोधियों पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'कुछ लोगों ने ये संकल्प लिया है कि- मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे। इसके लिए इन लोगों ने अलग-अलग लोगों को सुपारी दे रखी है। इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश में और कुछ देश के बाहर बैठकर भी काम कर रहे हैं। यह लोग लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरफ मोदी की छवि को धूमिल कर दें। लेकिन आज भारत के गरीब, मध्य वर्ग, आदिवासी, दलित पिछले, हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। इसलिए यह लोग बौखला गए हैं। नए नए पैतरे अपना रहे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा, '2014 में उन्होंने मोदी की छवि धूमिल करने का संकल्प लिया। अब संकल्प लिया है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इनकी साजिश के बीच आपको और देशवासियों को देश के विकास और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान देना है। हमें विकसित भारत में मध्य प्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है। यह नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है।'  

सिब्बल ने क्या कहा? 
पीएम मोदी के इस बयान पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की टिप्पणी आई है। उन्होंने ट्वीट किया, मोदी जी को ऐसे व्यक्ति, संस्थान और देश का नाम बताना चाहिए तो इस तरह की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर हम केस करेंगे। उन्होंने आगे कहा, इसे गोपनीय राज नहीं रखा जा सकता है। आइए हम उन पर मुकदमा चलाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed