{"_id":"573519384f1c1b9010919f97","slug":"after-one-crore-legal-notice-by-the-school-student-s-father-begging","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये जुटाने के लिए मांगी भीख, स्कूल ने दिया है नोटिस ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक करोड़ रुपये जुटाने के लिए मांगी भीख, स्कूल ने दिया है नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 13 May 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस स्कूल की ओर से कक्षा आठ के छात्र पर मानहानि का आरोप लगाते हुए एक करोड़ रुपये का लीगल नोटिस दिया गया है। रकम जुटाने के लिए छात्र के पिता ने गुरुवार शाम राजामंडी स्थित सांई मंदिर के पास भीख मांगी। धनराशि जमा होने तक यह सिलसिला जारी रखने की बात कही।
न्यू आगरा के सुरेश नगर निवासी सगीर अहमद पेशे से मेकेनिक हैं। उनके बेटे मोहम्मद शहजान को स्कूल ने कक्षा आठ की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर कक्षोन्नति के लायक नहीं माना है।
इस पर छात्र की ओर से वकील ने स्कूल को लीगल नोटिस भेजकर कक्षा आठ में अनुत्तीर्ण किए जाने का कारण पूछा था। साथ ही पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया था। उसके जवाब में स्कूल ने भी वकील के माध्यम से मानहानि का आरोप लगाते हुए छात्र को लीगल नोटिस भिजवाया, जिसमें एक करोड़ रुपये जुर्माने की मांग की गई। साथ ही समय पर भुगतान न करने पर प्रति माह एक फीसदी ब्याज की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
छात्र के पिता सगीर अहमद का कहना है कि वह एक करोड़ रुपये देने में सक्षम नहीं हैं इसलिए भीख मांगनी पड़ रही है। पहले दिन शाम सात से साढ़े आठ बजे तक उनको 162 रुपये भीख में मिले। सगीर के साथ सपा नेता धनवान गुप्ता भी मौजूद रहे।
‘आप’ ने की जांच की मांग
आम आदमी पार्टी (यूथ विंग) के जिला संयोजक वीर बहादुर सिंह धाकरे ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद लागू हुआ है। कोई भी स्कूल देश के कानून से ऊपर नहीं है।