फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After NDA big win in Bihar, now cabinet expansion could be after diwali and preparing for Bengal election

बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद अब कैबिनेट में विस्तार और बंगाल की बारी

Wed, 11 Nov 2020 05:11 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Nov 2020 05:11 PM IST
सार

  • अभी भाजपा का ध्यान बिहार में सरकार के गठन पर केन्द्रित
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर केन्द्रीय मंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष नड्डा लेंगे फैसला
  • दीपावली बाद कभी भी हो सकता है केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और बदलाव

विज्ञापन
After NDA big win in Bihar, now cabinet expansion could be after diwali and preparing for Bengal election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

भाजपा के पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष दिलीप घोष बिहार में मिली जीत के बाद अपने राज्य में हुंकार भर रहे हैं। दिलीप घोष को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल में बदलाव जरूर आएगा। बिहार का चुनाव जीतने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगाह केंद्र में अपने मंत्रिमंडल के विस्तार और कुछ सहयोगियों के विभाग में बदलाव पर टिकी है। दीपावली के बाद मंत्रिमंडल का फेरबदल कभी भी हो सकता है। फिलहाल अभी नजर बिहार में नई सरकार के गठन और सत्ता में समुचित हिस्सेदारी पर टिकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार में भाजपा ने पहले ही मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार के लिए घोषित कर रखा है। पुरानी व्यवस्था के अनुसार पार्टी के पास उपमुख्यमंत्री का पद रहेगा। लेकिन राज्य सरकार में भाजपा अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी दोनों बढ़ाएगी। पार्टी के 75 विधायक जीतकर आए हैं। वहीं जद(यू) के 43 विधायक जीते हैं। दो सहयोगी दल वीआईपी और हम भी हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा बिहार में एक संतुलित सरकार के गठन के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष नड्डा लेंगे निर्णय

बिहार की मतगणना के समय राज्य के प्रभारी भूपेंद्र यादव पटना में ही थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी भेंट की थी। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी साथ थे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार से बात की थी। बताते हैं कि देर रात मतगणना के नतीजे आने के बाद बधाई देने का सिलसिला चला, और अब बारी सरकार के गठन की है।

समझा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भूपेंद्र यादव समेत अन्य आज राज्य के राजनीतिक नतीजे पर मंथन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा होगी। सभी नेताओं से फीडबैक लेने के बाद प्रधानमंत्री की सलाह और मार्गदर्शन से राज्य सरकार के शपथ ग्रहण की तारीखें और आगे की प्रक्रिया तय होगी। इस चर्चा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका और भाजपा की रणनीति को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

दीपावली बाद होगा मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम गठित हो चुकी है। बिहार में चुनाव के नतीजे भी आ गए। अगले साल बंगाल में चुनाव हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बदलाव या फेरबदल नहीं हो पाया है। यह बहुप्रतीक्षित है। सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के असमय निधन से उनके विभाग को एक पूर्ण कालिक मंत्री मिलना चाहिए।

संगठन में स्थान पाने से वंचित कुछ चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए। केंद्रीय रेल और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का विभाग बदले जाने की भी चर्चा है। मध्यप्रदेश के उपचुनाव के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्रिमंडल में लेने की चर्चा है। बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पार्टी इसके पक्ष में हैं और दीपावली के बाद कभी मंत्रिमंडल में फेरबदल, विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed