फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Nawaz Sharif's acceptance on Mumbai attack, Ramdev Baba said about Pakistan

मुंबई हमला: नवाज शरीफ के कबूलनामे पर बाबा रामदेव समेत कई भारतीयों ने यह दिया जवाब

Sun, 13 May 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 May 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
After Nawaz Sharif's acceptance on Mumbai attack, Ramdev Baba said about Pakistan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के मुंबई हमले पर कबूलनामे के बाद अब भारत से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इस पर 26/11 हमले में बचाव दल का हिस्सा रह चुके कमांडो सुरेंद्र सिंह कहा कहना है कि 'पाकिस्तान एक आतंकवादी राष्ट्र है और 26/11 हमले के पीछे का सच पूरी दुनिया जानती है। शांतिप्रिय देशों से अपील करता हूं कि वह साथ में आएं और पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई करें। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को यह सच पहले ही स्वीकार कर लेना चाहिए था।'

विज्ञापन

 


वहीं इस मसले पर योग गुरु रामदेव का भी बयान आया है। उनका कहना है कि 'यह सच है कि आतंकवादी पाकिस्तान में ही प्रशिक्षित होते हैं, इस परेशानी का एक उपाय है कि भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर आक्रमण कर देना चाहिए और उसे देश का हिस्सा बना लेना चाहिए। भारत को भी बलूचिस्तान की स्वतंत्रता में मदद करनी चाहिए, तभी पाकिस्तान अपनी सारी गलतियां सुधारेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को मुल्तान में रैली से पहले डॉन अखबार को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि यहां अब भी आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। 

कहा, पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

After Nawaz Sharif's acceptance on Mumbai attack, Ramdev Baba said about Pakistan

शरीफ ने रावलपिंडी की अदालत में मुंबई हमले की लंबी सुनवाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस ट्रायल को हम अंजाम तक क्यों नहीं पहुंचाते। कोई उन्हें बताए कि इसकी वजह क्या है। बता दें इस मामले पर 7 आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान के कई सरकारी और गैर-सरकारी गवाहों द्वारा सबूत दिए जाने के बावजूद भी कोई प्रगति नहीं हो रही है। पाकिस्तान इसमें फैसला लेने के लिए भारतीय गवाहों को अपने यहां बुलाने पर अड़ा हुआ है।

शरीफ ने कहा था कि आतंकियों को सीमा पार जाकर आतंकी हमलों को अंजाम देने की इजाजत देना कतई मंजूर नहीं किया जा सकता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी यह कह चुके हैं। इस साक्षात्कार में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा और जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादियों की मौजूदगी के कारण वह पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है।

उन्होंने साक्षात्कार में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में तमाम कुर्बानियां देने के बावजूद भी कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है, जबकि अफगानिस्तान की बात सभी मान रहे हैं। हमें इस मामले में अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed